कोरोना पॉजिटिव पाए गए किरण कुमार, पिछले 10 दिन से हैं क्वारंटीन, एक्टर ने खुद दी जानकारी
मुंबई। पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है, तमाम कोशिशों के बावजूद इसका कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, भारत में भी कोरोना के मरीजों में पिछले दिनों तेजी से इजाफा हुआ है, यहां संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 125101 हो गई है, दुनिया में सबसे ज्यादा नए मामले जिन देशों में आए हैं, उनमें अमेरिका, रूस और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है, इंडिया में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र कोरोना से ग्रसित है।
Recommended Video

ऐक्टर किरण कुमार को हुआ कोरोना
तो वहीं खबर है कि बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर किरण कुमार को भी कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है, वो भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, इस बारे में किरण कुमार ने खुद मीडिया को बताया है कि बीती 14 मई को उनका टेस्ट पॉजिटिव आया था, इसके बाद से अपने घर पर क्वॉरंटीन हैं, उनका अगला कोविड-19 टेस्ट 25 मई को होगा।

10 दिनों से घर पर हैं क्वॉरंटीन
किरण कुमार ने कहा कि उनके घर पर दो फ्लोर हैं, उनकी पत्नी और बच्चे पहली मंजिल पर रहते हैं और उन्होंने खुद को ऊपर के फ्लोर पर आइसोलेट किया हुआ है। परिवार के साथ फोन पर बात होती है, किरण कुमार ने कहा कि मुश्किल घड़ी है लेकिन सबको इस वक्त सकारात्मकर रहने की जरूरत है, किरण ने कहा कि उन्हें खांसी, बुखार, सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं थी,ना ही उन्हें बोलने और चलने में समस्या हो रही थी लेकिन उन्होंने अपना एक टेस्ट कराया तो पता चला कि उन्हें कोरोना हो गया है।

मशहूर कलाकार जीवन कुमार के बेटे हैं किरण कुमार
मालूम हो कि हिंदी फिल्मों के जाने माने दिवंगत कलाकार जीवन कुमार के बेटे किरण कुमार ने अपने करियर में पहली फिल्म ख्वाजा अहमद अब्बास की 'दो बूंद पानी' की थी लेकिन उन्हें पहचान मिली खलनायक की भूमिका से, 'खुदगर्ज', 'तेजाब' और 'खुदा गवाह' जैसी फिल्मों ने उनके करियर को नया आयाम दिया, किरण ने मराठी, हिंदी, गुजराती और भोजपुरी सिनेमा में बतौर नायक और खलनायक की भी भूमिकाएं निभाई है तो वहीं आज कल वो टीवी पर भी सक्रिय है, वो फिल्मों में चरित्र भूमिकाएं भी करके सुर्खियां बटोर चुके हैं, जिसमें 'धड़कन' और 'मुझसे दोस्ती करोगे' जैसी फिल्मों का नाम लिया जा सकता है।

कई फिल्मी सितारे हो चुके हैं कोरोना संक्रमित
मालूम हो कि किरण कुमार से पहले गायिका कनिका कपूर, जोया मोरानी, उनकी बहन शाजा मोरानी और उनके पिता करीम मोरानी भी इस महामारी का शिकार हो चुके हैं, अभिनेता पूरब कोहली भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, हालांकि ये सभी कलाकार अब स्वस्थ हैं, इसके अलावा बहुत सारे फिल्मी और टीवी कलाकार ऐसे हैं, जिनके घर काम करने वाले लोगों को कोरोना को पाया गया है।
-
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
'मैं अपना चेहरा नहीं दिखा सकती', तालाक पर जश्न मनाने वाली मेरठ की प्रणिता बुरी तरह टूटी, डिप्रेशन में पहुंची












Click it and Unblock the Notifications