21 किलो गांजे के साथ दिल्ली पुलिस ने मशहूर भोजपुरी गायक विनय शर्मा को पकड़ा, 100 से अधिक गाए हैं गाने

21 किलो गांजे के साथ दिल्ली पुलिस ने मशहूर भोजपुरी गायक विनय शर्मा को पकड़ा, 100 से अधिक गाए हैं गाने

नई दिल्ली, 13 अगस्त: ड्रग्स तस्करी के आरोप में दिल्ली पुलिस ने भोजपुरी सिनेमा के मशहूर गायक विनय शर्मा को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एक गुप्त सूचना के आधार पर नारकोटिक्स विभाग की टीम और दिल्ली पुलिस ने की है। दरअसल, नारकोटिक्स विभाग को एक लीड मिली थी कि बुधवार 10 अगस्त को विनय नाम का एक ड्रग पेडलर टोडापुर गांव इंद्रपुरी में किसी से मिलने आएगा।

 Famous Bhojpuri singer Vinay Sharma caught by Delhi Police

इस सूचना को सही मानकर पुलिस ने टोडापुर गांव के पास अपना जाल बिछाया और मुखबिर के इशारे पर टीम ने आरोप विनय को पकड़ लिया। पुलिस गिरफ्त में आए विनय शर्मा के पास से 21 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में विनय शर्मा ने खुद को बिहार के सिवान जिले का रहने वाला बताया। इतना ही नहीं, पुलिस की मानें 31 वर्षीय विनय शर्मा प्रसिद्ध भोजपुरी गायक है और उन्होंने 100 से अधिक गाने गाए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भोजपुरी गायक और ड्रग पेडलर को पकड़ने के लिए नारकोटिक्स विभाग के सब-इंस्पेक्टर संदीप, एएसआई करण सिंह, हेडकॉन्स्टेबल विजय कुमार, हेडकॉन्स्टेबल विजय सिंह और उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि इस संबंध में इंदरपुरी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

गिरफ्त में आए भोजपुरी गायक और ड्रग पेडलर विनय शर्मा से दिल्ली पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की खेप उसके पास कहां से आई? वो इस खेप को किसे बेचने के लिए यहां आया था? साथ ही, दिल्ली पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं? हालांकि, अभी तक पुलिस की तरफ से और कोई जानकारी मीडिया को इसे बारे में नहीं मिल सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+