Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

साक्षी के मां- बाप बोले- मजदूर हैं मुझे कुछ नहीं चाहिए बस मेरी बेटी के हत्‍यारे को फांसी दी जाए, देखें VIDEO

दिल्‍ली के शाहाबाद डेरी के पास रविवार को ऐसी घटना हुई जिसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। इस घटना में जिस नाबालिग बच्‍ची की निर्मम हत्‍या साहिल ने की, उस बच्‍ची के मां-बाप ने हत्‍यारे को फांसी दिए जाने की मांग की है।

Sakshi Sahil Case

Delhi Shahbad Dairy Murder case: दिल्‍ली के शाहाबाद डेयरी के पास रविवार की रात युवक ने नाबालिग लड़की की हत्‍या जिस दर्दनाक तरीके से अंजाम दिया, उस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। 20 वर्षीय मोहम्मद साहिल खान ने 16 वर्षीय लड़की साक्षी की चाकू से बार-बार वार किया इसके बाद उसके सिर और चेहरे को पत्‍थर से कुचल दिया अपनी 16 साल की जवान बेटी की हत्‍या के बाद साक्षी के मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल है।

सदमे में है साक्षी का परिवार

मंगलवार को जब भाजपा सांसद हंस राज हंस साक्षी के परिवार से मिलने पहुंचे तो नाबाालिग बच्‍ची की नृसंह हत्‍या के बाद पूरा परिवार जबदरदस्‍त सदमे मे नजर आया।

मां रोते हुए बोली- साहब साहिल को छोड़ना नहीं

घूंघट में चेहरा छिपाए हुए साक्षी की मां विलख-विलख कर रो रही थी और बोल रही थी साहब साहिल को छोड़ना नहीं उसे भी वैसी ही सजा देना जैसे उसने मेरी मासूम बेटी की हत्‍या की।मैं चाहती हूं कि उसको फांसी दी जाए, जैसे मेरी लड़की गई, वैसे उसके हत्‍यारे को मौत की सजा दी जानी चाहिए।

पिता बोला हमें कुछ नहीं चाहिए बस मेरी बेटी के हत्‍यारे को फांसी दो

वहीं जब पिता से मीडिया ने पूछा कि उन्‍हें सरकार के से क्‍या चाहिए। इस प्रश्‍न का जवाब देते हुए उसके पिता ने रोते हुए कहा कि हम मजदूर हैं लेकिन हमें किसी भी चीज का लालच नहीं है। हमें कुछ नहीं चाहिए हम बस चाहते हैं कि साहिल को फांसी सजा दी जाए।

मैं मजदूर आदमी हूं मुझे कोई लालच नहीं हैं

साक्षी के पिता ने कहा उसन दंरिदे के जैसे मेरी बेटी को मारा है, वैसे उसको फांसी की सजा होनी चाहिए। ताकि आगे कोई भी ऐसा करने की हिम्‍मत ना कर सके। मैं मजदूर आदमी हूं मुझे कोई लालच नहीं हैं मेरी बस इतनी मांग है मेरे बस इतनी मांग है कि मेरी बेटी को हत्‍यारे को फांसी की सजा दी जाए।

CCTV में कैद हो गया ये हत्‍याकांड

बता दें रविवार की रात साहिल खान जिसकी उम्र 20 साल है उसने दिल्‍ली के शाहाबाद डेयरी के पास 16 साल की साक्षी नाम की लड़की की निर्मम हत्‍या कर दी। इस हत्‍या का जो वीडियो सामने आया है उसमें साहिल साक्षी को चाकू से कई बार वार करने के बाद उसका सिर पत्‍थर से कुचलते हुए नजर आ रहा है। इस घटना के वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जब वो इस घटना को अंजाम दे रहा था तब वहां से लोग गुजर रहे थे लेकिन सब तमाशबीन बने हुए थे।

क्‍या ये है लव-जिहाद का मामला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साक्षी से साहिल ने अपना नाम सनी बताकर दोस्‍ती की थी और अपने प्रेम जाल में फंसाया था। इतना ही नहीं साहिल के दोस्‍त ने बताया कि साहिल गले में रुद्धाक्ष की माला पहनता था और हाथ में कलावा बंधाता था। ताकि किसी को शक नहीं हो, जब साक्षी को पता चला कि ये सनी नहीं साहिल है तो उसने उससे दूरी बनानी चाही, जो उसे बर्दास्‍त नहीं हुआ और उसने साक्षी को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि घटना के बाद फरार साहिल को पुलिस ने बुलंदशहर जाकर दो दिन की पुलिस रिमांड पर ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+