गुरुग्राम: खुद को तेलंगाना में जज बता नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों का फ्रॉड, गिरफ्तार
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने सोमवार को कथित तौर पर नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले केदारनाथ सागर नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि सागर ने खुद को पेशे से जज बताते हुए तेलंगाना में पोस्टिंग होने की बात कही। सागर ने अपने के जरिए नौकरी दिलवाने का वादा किया और बड़ी संख्या में लोगों से ठगी की। पुलिस ने बताया है कि सागर हैदराबाद का रहने वाला है।

सागर को गुरुग्राम की एक सोसायटी से से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि वो अब तक 30 से ज्यादा लोगों के साथ फ्रॉड कर चुका है। पुलिस ने बताया है सागर खुद को तेलंगाना कोर्ट में जज बताते हुए ऊपर तक पहुंच होने की बात कहता था, जिससे लोग उसके झांसे में आ जाते थे।
पुलिस ने एक शिकायत मिलने के बाद सागर के खिलाफ जांच की और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना जुर्म पुलिस के सामने कुबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, वो नौकरी के नाम पर एक शख्स ने 4 से 5 लाख रुपए तक लेता था।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है क्योंकि पहली नजर में लगता है कि सागर किसी गिरोह से जुड़ा हो सकता है जो ऐसी घटनाओं को अंजाम देता हो। पुलिस मानकर चल रही है कि इसमें और भी कई लोग शामिल हो सकते है।












Click it and Unblock the Notifications