मैंगलौर से दुबई जाने वाले जहाज में मिला 'बम', एक गिरफ्तार
मैंगलौर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को इंडिगो स्टाफ द्वारा एक यात्री के समान से नकली बम मिलने के बाद हड़कंप मच गया। स्टाफ ने दावा किया है यह एक सेलफोन बम है लेकिन जांच में यह एक खुद से बनाया हुआ पावर बैंक निकला। इस मामले में एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारियों ने एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मैंगलौर एयरपोर्ट से दुबई जा रही इंडिगो एयरलाइन की एक विमान में यात्री के समान में से सेलफोन बम मिला जिसके बाद फ्लाइट की उड़ान को काफी देर तक टाल दिया गया। जांच के बाद पता चला कि यह नकली बम है।
मैंगलोर के पुलिस कमिश्नर टीएस सुरेश ने बताया कि यह एक खुद से बनाया हुआ पावर बैंक था जिसे एयरलाइन्स के सटाफ ने संदिग्ध वस्तु समझ लिया था। एयरपोर्ट अधिकारियों ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है।












Click it and Unblock the Notifications