Fact Check: क्या बेंगलुरू में आज रात 10 से सुबह 5 के बीच निकलना मना है?
नई दिल्ली। देशभर में फैले जानलेवा कोरोना वायरस के खतरे के बीच एक तरफ जहां सरकार लोगों को इस संक्रमण से बचने के लिए जागरूक कर रही है, तो दूसरी तरफ इसको लेकर कई तरह की अफवाह भी फैलाई जा रही है। बेंगलूरू में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच प्रशासन को यहां इसको लेकर फैल रही अफवाहों से निपटना पड़ रहा है। लोगों के व्हाट्सएप ग्रुप में यह मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमे लोगों से अपील की जा रही है कि वह अपने घर से बाहर नहीं निकलें क्योंकि हवा में दवा का एक स्प्रे किया जाएगाजोकि कोरोना वायरस को मारने के लिए किया जाएगा।

व्हाट्सएप ग्रुप में जो मैसेज भेजा जा रहा है उसमे कहा गया है कि मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि आप अपने घर से रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक बाहर नहीं निकलें, क्योंकि कोविड-19 को खत्म करने के लिए हवा में दवा का छिड़काव किया जाएगा। आप इस जानकारी को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, परिवार के लोगों के साथ साझा करें, शुक्रिया। यह मैसेज बीबीएमपी के हवाले से साझा किया जा रहा है। लेकिन बीबीएमपी की ओर से कहा गया है कि इस तरह का कोई फैसला नहीं लिया गया है। बता दें कि यह वायरल मैसेज मंगलवार से लोगों के बीच फैल रहा है, जिसके चलते विभाग के अधिकारियों की मुश्किल बढ़ गई।
बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या भारत में 150 तक पहुंच गई है। तीन लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत भी हो चुकी है। जबकि दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 204732 पहुंच गई है। इस वायरस से 8270 लोगों की दुनियाभर में मौत हो चुकी है। सरकार लोगों से लगातार अपील कर रही है कि वह कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए दी जा रही सलाह को मानें और जरूरी ना हो तो घर से बाहर ना निकलें।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications