डेटा लीक मामला: फेसबुक ने प्राइवेसी सेटिंग्स में किए बड़े बदलाव, डेटा पर होगा यूजर का कंट्रोल
Recommended Video

नई दिल्ली। डेटा लीक मामले के बाद से फेसबुक को बड़ा नुकसान हुआ है। डेटा लीक के बाद अब फेसबुक ने अपने प्राइवेसी और सिक्योरिटी फीचर में बड़ा बदलाव किया है। खामियों को दूर कर फेसबुक ने इसे अब पहले से ज्यादा सुरक्षित बना दिया है। मार्क जकरबर्ग ने इसके बारे में कुछ दिनों पहले ही कहा था कि जल्द ही फेसबुक में बड़े बदलाव होंगे,जो अब हो चुके है। फेसबुक के सिक्योरिटी और प्राइवेसी फीचर में किए गए इस बदलाव के बाद अब फेसबुक डेटा पर यूजर्स का अधिक कंट्रोल होगा।

फेसबुक ने प्राइवेसी और सिक्योरिटी फीचर में सुधार के बाद अब आप जो शेयर करते हैं उसे खुद मैनेज कर सकेंगे कि उसे कौन देखे या कौन नहीं। कंपनी ने कहा कि उन्होंने यूजर्स की जानकारियां ऐक्सेस करने का सुरक्षित तरीका निकाला है। इसके जरिए यूजर पोस्ट, रिएक्शन, कॉमेन्ट्स, सर्च और कॉन्टैक्ट्स डीटेल्स ऐक्सेस करके उसे डिलीट कर सकते हैं । यानी अगर आप चाहते हैं कि आपकी ये जानकारी फेसबुक पर न हो तो उसे हटा सकते है। फेसबुक ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि आने वाले दिनों में अभी और बदलाव किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications