हैक हुआ आर्यन खान का फेसबुक अकॉउंट, इंस्टाग्राम के जरिए दी जानकारी

मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान फेसबुक अकॉउंट किसी ने हैक कर लिया है। आर्यन ने इंस्टाग्राम की मदद से इसकी जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा- मेरे फेसबुक अकॉउंट की किसी भी एक्टिविटी को नजरअंदाज करें क्योंकि अकॉउंट हैक हो गया है। बता दें कि शाहरुख जैसे बड़े सितारे के बेटे का फेसबुक अकॉउंट हैक हो जाना कोई आम बात नहीं यहीं वजह है कि आर्यन के फैंस में इस खबर के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

facebook account of aryan khan has been hacked, he informed through instagram

गौरतलब है कि आर्यन खान भले ही अभी तक फिल्मों में न आए हों लेकिन अपने सोशल मीडिया और पब्लिक अपीयरेंस के चलते वे अकसर ही चर्चा में बने रहते हैं। वे हूबहू अपने पिता शाहरुख खान जैसे दिखाई पड़ते हैं। इसके अलावा उनकी स्टाइलिंग और रहन सहन भी मीडिया को अपनी ओर आकर्षित करता है। आर्यन के चेहरे पर अभी से ही एक स्टार एटीट्यूट साफ दिखाई पड़ता है। वे आय दिन देश विदेश ट्रेवल करते रहते हैं।

बता दें कि इंस्टाग्राम पर आर्यन के 9 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं आर्यन के नाम से कई फैन पेज भी हैं। ये सब देख कर मालूम होता है कि आर्यन के स्टार बनने के बाद वे और भी कितने अधिक प्रसिद्ध हो जाएंगे। इसके अलावा आर्यन अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली के साथ रिश्तों को लेकर भी चर्चा में आ गए थे। आर्यन खान को अकसर एयरपोर्ट पर भी मीडिया द्वारा स्पॉट किया जाता है।

यह भी पढ़ें- JIO का बंपर ऑफर: यूजर्स को मिलेगा शाहरुख खान से मिलने का मौका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+