Heatwave: आने वाले 5 दिनों तक गर्मी से राहत नहीं, लू के साथ सूरज की तपिश बढ़ाएगी परेशानी, IMD का अलर्ट जारी

Weather Heatwave Update: गर्मी अपना किस कदर रौद्र रूप दिखा रही है, इसका पता तो सुबह के 8 बजे के बाद से ही लग जाता है। धूप में तेजी और सूरज की तपिश ने लोगों को परेशान करके रख दिया है। ऐसे में घरों से बाहर निकलने के बाद लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ता है। इस बीच आने वाले 5 दिनों तक गर्मी से किसी तरह की राहत की उम्मीद ना करें तो ही बेहतर होगा।

क्योंकि अगले 5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग (IMD) में रेड अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग को आशंका है कि अगले कुछ दिनों तक पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी।

Weather Heatwave

पांच दिनों तक नहीं मिलेगी राहत

उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्से शनिवार को भीषण गर्मी की चपेट में रहे। जहां अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस बीच आने वाले पांच दिनों तक अत्यधिक गर्मी की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है, जिससे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।

हीट वेव की स्थिति बनी रहेनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने नवीनतन पूर्वानुमान में कहा, "अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है और अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी और मध्य भारत में हीट वेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है।"

रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

  • 22 मई तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई इलाकों में और 19 मई को पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू चलने की संभावना है।
  • 22 मई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है।
  • 20 मई तक बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।
  • 19-20 मई तक कोंकण और गोवा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में गर्म और आर्द्र मौसम बने रहने की संभावना है।

लोगों को सलाह की जारी

इस बीच मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की ज्यादा देखभाल करने का आग्रह किया है। बता दें कि शनिवार को राजस्थान के बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार का दिन दिल्ली का सबसे गर्म रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+