Exit Polls 2018: क्या कहते हैं एग्जिट पोल, पांच राज्यों में किसकी बन रही सरकार
नई दिल्ली। राजस्थान और तेलंगाना में शुक्रवार को हुए विधानसभा चुनाव के साथ ही पांच राज्यों में चुनाव खत्म हो गए हैं। मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में पहले ही वोट डाले जा चुके हैं। नतीजे 11 दिसंबर को सामने होंगे। मतदान खत्म होने के बाद शुक्रवार शाम आए अलग-अलग एजेंसियों से एग्जिट पोल नतीजों को लेकर अलग-अलग दावे कर रहे हैं। तेलंगाना में जहां ज्यादातर सर्वे टीआरएस को आगे बता रहे हैं, वही राजस्थान में कांग्रेस की जीत होती दिख रही है। वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर है। जबकि मिजोरम में एमएनएफ और कांग्रेस में नजदीकी मुकाबला है। सभी एजेंसियों और न्यूज चैनल के एग्जिट पोल हम आपको बता रहे हैं। जानिए, एग्जिट पोल में पांचों राज्यों में किस-किस पार्टी की सरकारें बन रही हैं।

LIVE Feed
न्यूज 24-पेस मीडिया के सर्वे में राजस्थान में काग्रेंस की सरकार आ रही है। यहां 200 सीटों पर हुए चुनावों में से कांग्रेस 110 से 120 सीटें जीत रही है और आसानी से बहुमत के 101 के आंकड़े को पार कर रही है। भाजपा को 70 से 80 सीटें मिल रही हैं। अन्य को 5 से 15 तक सीटें मिल रही हैं।

रिपब्लिक और सी-वोटर्स के सर्वे में मिजोरम में कांग्रेस की सरकार जा सकती है। यहां की 40 सीटों में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को 16 से 20 सीटें मिल रही हैं। काग्रेंस को 14-18 सीटें और अन्य को 3-10 सीटें मिल रही हैं। भाजपा को यहां कोई सीट नहीं मिल रही है। यहां बहुमत का आंकड़ा 21 है।

न्यूज नेशन के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला नजदीकी है। यहां 230 सीटों में से बीजेपी को 108 से 112 सीटें और कांग्रेस को 105 से 109 सीटें मिल रही हैं। अन्य को 11 से 15 सीटें मिल रही हैं। वोट प्रतिशत की बात की जाए तो कांग्रेस-39 प्रतिशत वोट, बीजेपी-40 प्रतिशत वोट और अन्य को 14 प्रतिश वोट मिल रहे हैं।

न्यूज नेशन के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला नजदीकी है। यहां 230 सीटों में से बीजेपी को 108 से 112 सीटें और कांग्रेस को 105 से 109 सीटें मिल रही हैं। अन्य को 11 से 15 सीटें मिल रही हैं। वोट प्रतिशत की बात की जाए तो कांग्रेस-39 प्रतिशत वोट, बीजेपी-40 प्रतिशत वोट और अन्य को 14 प्रतिश वोट मिल रहे हैँ।

READ MORE























Click it and Unblock the Notifications