आंध्र प्रदेश: एक्साइज अधिकारी के पास मिली करोड़ों रुपए की संपत्ति, गिरफ्तार
नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचारियों के खिलाफ देश में अभियान चल रहा है। आंध्र प्रदेश में अकूत संपत्ति जमा करने वाला एक एक्साइज अधिकारी एसीबी के गिरफ्त में आया।
विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एंटी करप्शन ब्यूरो एक एक्साइज अधिकारी के आवासों पर छापेमारी कर रही है। शनिवार और रविवार को रेड मारकर एसीबी ने अधिकारी के. लक्ष्मण भास्कर के आवासों से लगभग 30 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी जब्त की।

छापेमारी के बाद अधिकारी को एसीबी ने किया गिरफ्तार
एसीबी ने एडिशनल एक्साइज अधिकारी के के लक्ष्मण भास्कर को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार और रविवार को भास्कर के आवासों पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम रेड मारती रही। अब तक उनके पास करीब 30 करोड़ रुपए की संपत्ति मिली है जिसे जब्त कर लिया गया है।
छापेमारी में मिले लाखों रुपए कैश
शनिवार रात हुई छापेमारी में के लक्ष्मण भास्कर के आवास से एसीबी को भारी मात्रा में कैश, 370 ग्राम सोना, 2 फ्लैट्स, 9 प्लॉट, खेती के लिए 4.5 एकड़ जमीन से संबंधित कागजात मिले हैं। लक्ष्मण के घर से विदेशी शराब की बोतलें भी मिली हैं।

लक्ष्मण भास्कर के रिश्तेदारों, दोस्तों और एजेंट के घरों पर भी छापेमारी
इस बारे में एसीबी विशाखापत्तनम डीएसपी के रामकृष्णा ने बताया है कि एक्साइज डिपार्टमेंट में के लक्ष्मण भास्कर कई पदों पर रहे और उन्होंने अकूत संपत्ति जमा कर ली।
डीएसपी ने बताया है कि एसीबी की टीम के लक्ष्मण भास्कर के रिश्तेदारों, दोस्तों और उनसे जुड़े एजेंटों के घरों पर भी छापेमारी कर रही है। भास्कर के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में जमीन के कई प्लॉट्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications