Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पूर्व राष्‍ट्रपति प्रतिभा पाटिल के भाई गजेन्‍द्र पाटिल पर हत्‍या के मास्‍टरमाइंड होने का आरोप

Former President Pratibha Patil
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। देश के पूर्व राष्‍ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के भाई जेंद्र पाटिल को जलगांव की एक कोर्ट ने हत्या के मामले में आरोपी बनाया है। साल 2005 में मुंबई से करीब 400 किलोमीटर दूर में जलगांव में कांग्रेस नेता प्रोफेसर वीजी पाटिल की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों ने गजेंद्र को इस हत्या का मास्टरमाइंड बताया है। प्रोफेसर पाटिल ने जिला कांग्रेस समिति के चुनाव में गजेंद्र को हराया था। प्रोफेसर वीजी पाटिल की पत्‍नी इस हत्‍या की चश्‍मदीद गवाह भी थी।

प्रोफेसर पाटिल की पत्नी रजनी की अर्जी पर सोमवार को अतिरिक्त सत्र जज डीजे शेगोकर ने गजेंद्र के अलावा कांग्रेस के पूर्व विधायक उल्हास पाटिल को भी इस हत्याकांड में अभियुक्त बनाने का निर्देश दिया। कोर्ट के आदेश पर रजनी ने कहा, दोनों के खिलाफ उनके पति की हत्या के मामले में पर्याप्त साक्ष्य हैं, लेकिन अपनी राजनीति पहुंच की वजह से दोनों अब तक बचते रहे थे। पाटिल की हत्या के बाद राजू सोनवाने और राजू माली नाम के दो संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

माली की मौत हो चुकी है जबकि सोनवाने अब भी जेल में बंद है। 2007 में रजनी की याचिका पर बांबे हाई कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआइ को सौंप दी थी। केस की जांच सीबीआई कर रही थी और उसने 2008 में मुंबई हाई कोर्ट ने जो चार्जशीट दाखिल की थी, उसमें गजेंद्र पाटिल का नाम नहीं था। सीबीआई का तर्क था कि गजेंद्र के खिलाफ इस मामले में कोई सबूत नहीं मिले। अब जलगांव की कोर्ट ने गजेंद्र पाटिल को भी मामले में आरोपी बनाया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+