बीजेपी के कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणब मुखर्जी, RSS के साथ काम पर देना पड़ा स्‍पष्‍टीकरण

गुरुग्राम। पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रविवार को गुरुग्राम में बीजेपी के कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया। इस दौरान उन्‍होंने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के साथ मंच साझा किया। प्रणब मुखर्जी और मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में गुरुग्राम के हरचंदपुर और नयागांव में स्मार्ट ग्राम परियोजना के तहत कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया गया। प्रणब मुखर्जी ने हरचंदपुर गांव को गोद लिया था।

बीजेपी के कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणब मुखर्जी

हरचंदपुर को गोद लेने के बाद प्रणब मुखर्जी के प्रयासों से यहां पर कई सुविधाएं दी गई हैं। इस गांव को आदर्श ग्राम बनाने के लिए ग्राम सचिवालय में वाई-वाई समेत अन्‍य डिजिटल सुविधाएं भी उपलब्‍ध कराई जाएंगी। पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी इससे पहले राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ के कार्यक्रम में भी शामिल हो चुके हैं। मुखर्जी के आरएसएस कार्यक्रम में शामिल होने पर कांग्रेस को काफी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा था। उस वक्‍त ऐसी खबरें भी आई थीं कि प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्‍ठा मुखर्जी बीजेपी ज्‍वॉइन कर सकती हैं। हालंकि, उन्‍होंने इस प्रकार की खबरों का खंडन कर दिया था।

इस बार मनोहर लाल खट्टर के साथ मंच साझा करने को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। ऐसी खबरें आ रही थीं कि प्रणब मुखर्जी फाउंडेशन आरएसएस के साथ मिलकर काम करने जा रहा है। हालांकि, प्रणब मुखर्जी की ओर से जारी बयान में इस खबर का खंडन कर दिया गया है। प्रणब मुखर्जी के कार्यालय से जारी कर गई सफाई में कहा गया है कि 'प्रणब फाउंडेशन' हरियाणा में आरएसएस के साथ मिलकर कोई काम नहीं करने जा रहा है। बयान में स्‍पष्‍ट कहा गया कि वह हरियाणा सरकार के निमंत्रण पर गुरुग्राम स्थित कार्यक्रम में हिस्‍सा ले रहे हैं। इसके तहत स्‍मार्ट ग्राम परियोजना के तहत कार्यों का उद्घाटन किया जाना है।

प्रणब मुखर्जी के कार्यालय के बयान में आगे कहा गया है कि हरियाणा में स्मार्टग्राम परियोजना जुलाई 2016 में शुरू हुई। राष्ट्रपति पद पर रहते हुए प्रणब मुखर्जी ने कुछ गांवों को गोद लिया था। ऐसे में वह 2 सितंबर, 2018 को हरियाणा सरकार के निमंत्रण पर उस दौरान शुरू हुई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए गुड़गांव जा रहे हैं। इस मौके पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी उनके साथ रहेंगे।

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में तुंगभद्रा नदी के तट पर शुरू हुई RSS की बैठक, अमित शाह भी होंगे शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+