एवरी थिंग इज़ फेयर इन पॉलीटिक्स: 'आतंकियों का दोस्त' साबिर अली BJP में शामिल
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। एवरी थिंग इज़ फेयर इन लव एंड वार ये कहवात अब पुरानी हो चुकी है और इसकी जगह इस कहावत ने ले लिया है 'एवरी थिंग इज़ फेयर इन पॉलीटिक्स'। इसका सबसे ताजा उदाहरण भारतीय जनता पार्टी में देखने को मिला है। बिहार चुनाव नजदीक आ रहा है और जीडीयू के पूर्व सांसद साबिर अली को भाजपा ने पार्टी में शामिल कर लिया है। आप सोच रहे होंगे कि इसमें ऐसा क्या है तो हम आपको बता देते हैं।

नकवी ने ट्वीट करके साबिर अली पर आतंकियों का दोस्त होने का आरोप लगाया था। जानकारी के मुताबिक साबिर को अब पार्टी में इसलिए शामिल किया गया है क्योंकि वो बिहार में मुस्लिम चेहरा माने जाते हैं। आपको बताते चलें कि साबिर अली तब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए थे, जब चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की तारीफ कर दी थी। इसके बाद जेडीयू ने न सिर्फ शिवहर से उनका चुनावी टिकट काट दिया, बल्कि उन्हें पार्टी से भी निकाल दिया था।












Click it and Unblock the Notifications