पूर्व प्रेमी ने दोस्तों के सााथ मिलकर किया गैंगरेप, पुलिस ने लगवाई उठक- बैठक, बरसाए थप्पड़

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक छात्रा के साथ उसके पूर्व प्रेमी और उसके दोस्तों ने गैंगरेप किया। इस मामले के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने पूर्व प्रेमी के साथ उसके चार आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित लड़की का कहना है कि आरोपी ने झांसा देकर उसे घर ले गया और फिर वहां बंधक बनाकर उसका गैंगरेप किया गया। लड़की को ये धमकी भी दी गई थी कि अगर उसने इस बारे में किसी भी बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

ex boyfriend gangrape with 4 police arrested and parade in city

भोपाल में ये मामला छह महीने हुआ था। पीड़ित लड़की बैंक परीक्षाओं की तैयारी करती है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी साउथ(भोपाल) राहुल लोधा का कहना है कि पीड़ित लड़की रविवार सुबह थाने में आई थी उसने वारदात को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने लड़की की मेडिकल जांच कराई और फिर केस दर्ज करके, चारों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया।

गैंगरेप मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम शैलेंद्र दांगी(पूर्व प्रेमी), सोनू दांगी, चिमन राजपूत और धीरज राजपूत हैं। इसमें से दो आरोपी बाउंसर हैं, जो मंडीदीप के टोल नाके पर काम करते हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पूरे शहर में घुमाया। कई आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी युवकों पर थप्पड़ भी बरसाए और उनसे उठक-बैठक भी लगवाई।

पीड़ित लड़की ने पुलिस को आपबीती सुनाई और बताया कि ''मैं शैलेंद्र(पूर्व प्रेमी) को दो साल की जानती हूं, उसने मुझे एक रेस्टोरेंट में मिलने के लिए बुलाया। मैं उसका इंतजार कर रही थी। तभी वो आया और उसने बातों-बातों में मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उसके कहा कि अगर मोबाउल चाहिए तो साथ चलना होगा। मजबूरी के कारण वो उसके साथ बाइक पर बैठकर उसके घर गई, जहां शैलेंद्र के दोस्त सोनू, धीरज और चिमन भी मौजूद थे।'

इस मामले में राजनीति भी तेज हो गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने शिवराज सरकार से इस्तीफा मांगा है। वहीं महिला सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि ''राजधानी (भोपाल) में बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। कुछ महीने पहले हुई घटना को अभी भोपाल भूल भी नहीं पाया था कि अब फिर दरिंदगी सामने आई। महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।''

यह भी पढ़ें- जुर्माना लगाकर भारतीय रेलवे ने एक साल में कमाए 1097 करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+