चंडीगढ़ चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी से मिले नवजोत सिंह सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं। अब कयास लग रहे हैं कि वो खुद भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं।

नई दिल्ली। पंजाब में चुनावी हलचल तेज होती जा रही है। चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली बंपर जीत के कुछ ही घंटों बाद पूर्व भाजपा सांसद और क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से उनके घर जाकर मुलाकात की।

navjot singh sidhu

इस मुलाकात में दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, यह अभी साफ नहीं हो पाया है लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा है कि नवजोत सिंह सिद्धू बहुत जल्द कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब पंजाब के विधानसभा चुनावों के लिए राहुल गांधी पार्टी के बड़े नेताओं के साथ बैठक कर टिकट बांटने पर चर्चा कर रहे हैं।

आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं। अब कयास लग रहे हैं कि वो खुद भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं।

पिछले दिनों सिद्धू ने आम आदमी पार्टी के नेताओं से भी मुलाकात की थी, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाई। चर्चा है कि सिद्धू कांग्रेस की तरफ से खुद मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय करने की मांग कर सकते हैं।

हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर कहा था कि पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नवजोत सिंह सिद्धू होंगे, कैप्टन अमरिंदर सिंह नहीं।

गौरतलब है कि मंगलवार को चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों के परिणाम में भाजपा ने 26 सीटों में से 20 सीटों पर कब्जा जमाया था। वहीं, कांग्रेस को महज 4 सीटें ही मिली थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+