पूर्व भाजपा विधायक बोले हुक्का लाउंज लव जिहाद फैला रहे, भोपाल में इसे मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने हुक्का लाउंज को लेकर ऐसी चेतावनी दी है जिसकी वजह से वह विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने भोपाल के सभी हुक्का लाउंज के मालिकों को चेतावनी दी है कि वह जल्द से जल्द लाउंज को बंद कर दें। एक टीवी को इंटरव्यू देते हुए उन्होंने कहा कि भोपाल में हुक्का लाउंज लव जिहाद का अड्डा हैं। जो लोग यहां लाउंज में जाते हैं वह अपनी सुरक्षा के लिए खुद जिम्मेदार होंगे। इसके साथ ही सिंह ने कहा कि युवा लड़के और लड़कियां हुक्का लाउंज में जा-जाकर नशे के आदि हो रहे हैं।

भोपाल में हुक्का लाउंज नहीं बर्दाश्त करूंगा

भोपाल में हुक्का लाउंज नहीं बर्दाश्त करूंगा

सुरेंद्र नाथ सिंह ने अपील की है कि जो लोग हुक्का लाउंज चला रहे हैं वो उसे बंद कर दें। इन हुक्का लाउंज में लड़के और लड़कियां को नशे का आदि बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आखिर क्यों ये बच्चे हुक्का लाउंज जाते हैं, आखिर क्यों हुक्क पीते हैं, कौन लोग हैं जो इन हुक्का लाउंज में जाते हैं। साथ ही सुरेंद्र सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग भी इन लाउंज में जाते हैं वह यहां जाना बंद कर दें क्योंकि कल के बाद मैं भोपाल में इन हुक्का लाउंज को बर्दाश्त नहीं करुंगा। मैं दुनिया की बात नहीं करता, लेकिन भोपाल में हुक्का लाउंज नहीं चलेंगे।

खुद की बेटी लव जिहाद का शिकार

खुद की बेटी लव जिहाद का शिकार

भोपाल से कांग्रेस के विधायक पर आरोप लगाते हुए सुरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि वह यहां लव जिहाद को फैला रहे हैं। सुरेंद्र नाथ का बयान ऐसे समय पर आया है जब सिंह ने कहा कि उनकी खुद की बेटी लव जिहाद का शिकार है। सिंह की बेटी ने एक वीडियो जारी किया है जिसमे वह कहती हैं कि मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है और जबरन एक विधायक के लड़के से शादी कराई जा रही है। वीडियो में बेटी दावा करती है कि उसका परिवार जानबूझकर अफवाह फैला रहा है कि मेरी मानसिक स्थिति सही नहीं है। लेकिन बेटी का दावा है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ्य है और उसने अपनी मर्जी से घर छोड़ा है।

 मैं लव जिहाद नहीं होने दूंगा

मैं लव जिहाद नहीं होने दूंगा

हालांकि सुरेंद्र नाथ सिंह ने अपनी बेटी के दावे को खारिज किया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी का पिछले पांच साल से अवसाद का इलाज चल रहा है। साथ ही सिंह ने अपनी बेटी के लापता होने का कमला नेहरू पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है। सिंह का कहना है कि मेरी बेटी मानसिक तनाव में है, क्या उससे ऐसे समय में बात करना सही है, जो लोग इसमे शामिल हैं उन्हें परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा कि मैं अपनी बेटी की शादी उससे करूंगा जो हमारी परंपरा में विश्वास रखता हो, जो ईश्वर को मानता हो। मैं भोपाल में लव जिहाद नहीं होने दूंगा। अगर लव जिहाद होता है तो हम इसके खिलाफ अभियान चलाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+