EVM, VVPAT की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग उठाने जा रहा है बड़ा कदम
नई दिल्ली। ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग से बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि इनकी सुरक्षा निजी सुरक्षा एजेंसियों के हाथों में नहीं होगी। चुनाव आयोग ने कहा है कि विधानसभा और लोकसभा के चुनाव की प्रक्रिया खत्म होने तक ईवीएम और वीवीपैट मशीनों ककी सुरक्षा सशस्त्र पुलिस बलों के जिम्मे होगी। ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के भंडारण केन्द्रों की सुरक्षा में केवल सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों की तैनाती की जाएगी।

चुनाव आयोग ने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा को लेकर सभी राज्यों और संघ शासित क्षेत्रों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। सभी निर्वाचन अधिकारियों को कहा है कि ईवीएम मशीनों के भंडारण केन्द्र की सुरक्षा में कहीं भी निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड या फिर सिविल डिफेंस के सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं किए जाएंगे।
चुनाव आयोग ने चुनाव से पहले सभी ईवीएम मशीनों की प्रारंभिक चरण की जांच और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों को लेकर दिशानिर्देशों में जारी किया है। इस आदेश में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के भंडारण केन्द्र और स्ट्रांग रूम में सशस्त्र पुलिस बल के जवानों की हर पल निगरानी को सुनिश्चित करने की बात कही गई है। आयोग ने अपने ताजा आदेश में मशीनों की सुरक्षा में निजी सुरक्षा एजेंसियों के सुरक्षागार्ड या सिविल डिफेंस आदि के गार्ड की तैनाती नहीं करने का स्पष्ट आदेश दिया है। आयोग ने साफ-साफ कहा है कि इस काम में किसी भी परिस्थिति में सिर्फ सशस्त्र पुलिस बल के जवान ही तैनात होंगे।
इस आदेश में आयोग ने यह छूट जरूर दी है कि नियमित पुलिस बल के जवानों की तैनाती नहीं हो सकने जैसी अपवाद की स्थिति में होमगार्ड के जवानों का इस्तेमाल किया जा सकेगा। आपको बता दें कि साल के अंत में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहीं साल 2019 में लोकसभा चुनाव होने हैं।












Click it and Unblock the Notifications