EVM विवाद: गिरिराज का हमला, सत्ता से बाहर होते ही कांग्रेस देश में लोकतंत्र खत्म करना चाहती है

नई दिल्ली। लंदन में आयोजित कार्यक्रम में एक कथित साइबर एक्सपर्ट के ईवीएम हैकिंग के दावे के बाद भारत की राजनीति में आया भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस और बीजेपी इस मामले पर एक-दूसरे पर लगातार आरोप लगा रही हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सैयद शुजा पर सवाल उठाया है और कहा कि हो सकता है उसका लिंक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई या फिर आतंकी संगठन आईएसआईएस से हो। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया है।

'शुजा आईएसआईएस या फिर आईएसआई का आदमी हो सकता है'

'शुजा आईएसआईएस या फिर आईएसआई का आदमी हो सकता है'

गिरिराज सिंह ने कहा कि शुजा आईएसआईएस या फिर आईएसआई का आदमी हो सकता है जो भारत के लोकतंत्र को कमजोर करना चाहता है। उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि ये बहुत ही भयावह है कि पाक और चीन के एजेंडे को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के नेतृत्व में संचालित और प्रायोजित किया गया। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर होते ही कांग्रेस देश में लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है।

गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कांग्रेस को घेरा

गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कांग्रेस को घेरा

गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया, 'सैयद शुजा और कांग्रेस के EVM ड्रामा पर मुझे स्व० सीताराम केसरी जी की बात याद आ रही है कि एक परिवार पूरे हिन्दुस्तान को तबाह और बर्बाद कर देगा।' सैयद सूजा नाम के कथित हैकर ने दावा किया था कि 2014 के लोकसभा चुनाव में उसने बीजेपी के लिए ईवीएम की हैकिंग की थी। लंदन में आयोजित इस कार्यक्रम में डिमॉनस्ट्रेशन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल भी मौजूद थे। यह आयोजन इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की तरफ से किया गया था।

लंदन के कार्यक्रम में कपिल सिब्बल भी थे मौजूद, बीजेपी ने उठाए हैं सवाल

लंदन के कार्यक्रम में कपिल सिब्बल भी थे मौजूद, बीजेपी ने उठाए हैं सवाल

ईवीएम हैकिंग को लेकर शुजा के इस दावे पर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने है। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर कपिल सिब्बल की मौजूदगी पर सवाल उठाए थे। रविशंकर प्रसाद ने ईवीएम हैकिंग के दावे को खारिज करते हुए कहा कि हैकिंग विवाद में जिस आशीष रे का नाम आया है, उससे लंदन में राहुल गांधी ने मुलाकात की थी। रे नेशनल हेराल्ड में लिखते हैं। उन्होंने अपने लेख में राहुल गांधी की तारीफ की है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आशीष रे एक समर्पित कांग्रेसी और बीजेपी विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि ये प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस द्वारा प्रायोजित थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+