NCR सूची जारी होने के बाद पहली बार असम पहुंचे अमित शाह, धारा 371 को लेकर दिया बड़ा बयान
NCR सूची जारी होने के बाद पहली बार असम पहुंचे अमित शाह, धारा 371 को लेकर दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एनसीआर लिस्ट जारी होने के बाद पहली बार असम दौरे पर पहुंचे थे। असम दौरे पर पहुंचे अमित शाह दो दिनों तक यहां र हेंगे। उन्होंने रविवार को असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंचें, जहां उन्होंने नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की।

31 अगस्त को जारी हुए राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की रिपोर्ट जारी होने के बाद अमित शाह का ये पहला असम दौरा है। सिर्फ एनसीआर लिस्ट जारी होने के बाद ही नहीं बल्कि अमित शाह के गृहमंत्री बनने के बाद नार्थ ईस्ट का पहला दौरा है। असम के गुवाहाटी में आयोजित पूर्वोत्तर परिषद के 68 वें पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बब्रुवाहन हो या घटोत्कच हो, दोनों नॉर्थ ईस्ट के थे। अर्जुन की शादी भी यही मणिपुर में हुई थी। श्री कृष्ण के पोते का विवाह भी नॉर्थ ईस्ट मे हुआ था। अमित शाह अपने दो दिवसीय बैठक के दौरान गृह मंत्री शाह पूर्वोत्तर में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। वहीं इसके अलावा वह नई योजनाओं पर विमर्श के साथ ही पूर्वोत्तर के राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी कर सकते हैं।
गौरतलब है कि असम में एनआरसी में जिन लोगों के नाम नहीं आए हैं, उसे लेकर लोग परेशान है। करीब 19 लाख लोगों के नाम लिस्ट में शामिल नहीं है। एनआरसी की सूची आने के बाद वहां सियासी बयानबाजी का दौर जारी है।












Click it and Unblock the Notifications