अब बोले अबु आजमी, सेक्स करने पर महिलाओं को भी हो फांसी

पढ़ें- अब अमित शाह के लिए क्या कहा आजम खान ने
बलात्कार को बताया मर्जी
अबु आजमी ने कहा कि इस्लाम में बलात्कार के लिए कड़ी सजा का प्रावधान है। उन्होंने बताया, 'इस्लाम में बलात्कार के लिए फांसी की सजा है। लेकिन यहां पर महिलाओं को तो कुछ नहीं होता मगर सिर्फ पुरुषों को सजा दे दी जाती है। जबकि दोषी महिलाएं होती हैं।'
अबु आजमी ने आगे कहा, 'भारत में अगर आप किसी व्यक्ति के साथ उसकी मर्जी के मुताबिक सेक्स करते हैं तो ठीक है, लेकिन अगर कोई उन्हें छूता भी नहीं है तो भी यह बड़ी समस्या बन जाती है। इसके बाद एक पुरुष का सम्मान नष्ट कर दिया जाता है। अगर बलात्कार मर्जी या बिना मर्जी के होता है तो इसके लिए इस्लाम के मुताबिक सजा दी जानी चाहिए।'
महिलाओं को हो फांसी
आजमी से जब पूछा गया कि उनके मुताबिक बलात्कार की समस्या को दूर करने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं तो उनका जवाब था, 'अगर कोई महिला, चाहे वह शादीशुदा हो या अविवाहित, किसी पुरुष के साथ अपनी मर्जी या अपनी मर्जी के बिना जाती है तो उसे भी फांसी दे देनी चाहिए। बल्कि दोनों को फांसी होनी चाहिए। अगर इसमें किसी महिला की मंजूरी भी हो तो भी ऐसा नहीं होना चाहिए।'
बेटे ने किया बयान से किनारा
दूसरी तरफ अबु आजमी के बेटे और उत्तर मध्य मुंबई से सपा के उम्मीदवार फरहान आजमी ने अपने पिता के इस बयान से किनारा कर लिया लिया है। फरहान ने कहा कि वह अपने पिता के बयान से कोई सरोकार नहीं रखते हैं। फरहान कहते हैं, 'मुझे लगता है कि किसी भी बलात्कारी को सौं बार फांसी देनी चाहिए। मेरी पांच बहनें हैं और मेरे परिवार में सभी लोग इस बात से ही इत्तेफाक रखते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications