'मेरा सिर धड़ से अलग कर दो, फिर भी गुवाहाटी का रूट नहीं लूंगा', ED के समन पर बोले संजय राउत

नई दिल्ली, 27 जून: महाराष्ट्र के पात्रा चॉल जमीन घोटाला में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत का बयान सामने आया है। संजय राउत ने मामले में साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि यह मुझे रोकने की साजिश है। अगर आप मेरा सिर काट भी दें तो मैं गुवाहाटी का रास्ता नहीं अपनाऊंगा। बता दें, ईडी ने पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत के ख‍िलाफ समन जारी क‍िया है। ईडी ने संजय राउत को 28 जून मंगलवार को पूछताछ के ल‍िए तलब किया है।

Recommended Video

    Sanjay Raut को Enforcement Directorate ने किस केस में भेजा Summon | वनइंडिया हिंदी | *News
    संजय राउत ने कहा - यह मुझे रोकने की साजिश है

    संजय राउत ने कहा - यह मुझे रोकने की साजिश है

    शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट में लिखा, ''मुझे अभी पता चला कि ईडी ने मुझे तलब किया है। अच्छा ! महाराष्ट्र में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम हैं। हम, बालासाहेब के शिवसैनिक बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। यह मुझे रोकने की साजिश है। अगर आप मेरा सिर काट भी दें तो मैं गुवाहाटी का रास्ता नहीं अपनाऊंगा।''

    इससे पहले संजय राउत के भाई सुनील राउत ने बगावत कर गुवाहाटी में शिंदे गुट में शामिल होने की खबरों का खंडन किया। शिवसेना नेता सुनील राउत ने कहा कि मैं गुवाहाटी क्यों जाऊंगा? अगर मुझे प्रकृति की सुंदरता देखनी होगी, तो मैं गोवा जाऊंगा। मैं उन गद्दारों के चेहरे देखने गुवाहाटी क्यों जाऊंगा? मैं एक शिव सैनिक हूं, और आखिरी सांस तक पार्टी के लिए काम करूंगा।

    पात्रा चॉल जमीन मामले में 1034 करोड़ के घोटाले का आरोप

    पात्रा चॉल जमीन मामले में 1034 करोड़ के घोटाले का आरोप

    मुंबई के गोरेगांव इलाके में पात्रा चॉल है। यह महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवेलपमेंट अथॉरिटी का प्लॉट है। पात्रा चॉल जमीन मामले में करीब 1034 करोड़ के घोटाले का आरोप है। इस मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत के सहयोगी प्रवीन राउत की 9 करोड़ रुपये और संजय राउत की पत्नी वर्षा की 2 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त हो चुकी है। ईडी प्रवीन राउत को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

    उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे समेत 9 मंत्रियों के विभाग छीने

    उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे समेत 9 मंत्रियों के विभाग छीने

    बता दें, ईडी के नोटिस के कुछ ही देर बाद उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे समेत 9 मंत्रियों के विभाग छीन लिए। एकनाथ शिंदे का विभाग सुभाष देसाई को सौंपा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+