कोरोना वायरस: दोपहर 12 बजे Air India की स्‍पेशल फ्लाइट होगी वुहान रवाना, 400 भारतीयों को किया जाएगा Evacuate

नई दिल्‍ली। चीन में कोरोना वायरस खतरनाक होता जा रहा है और 200 से ज्‍यादा लोगों की जान ले चुका है। इस वायरस के प्रकोप के देखते हुए भारत सरकार ने उन भारतीयों को वुहान से इवैक्‍युएट करने का मन बना लिया है जो वुहान में हैं और देश लौटना चाहते हैं। आज से सेंट्रल चीन के वुहान से भारतीयों को निकालने की प्रक्रिया शुरू होगी। यहां पर 600 से ज्‍यादा भारतीयों ने देश वापस लौटने की इच्‍छा जताई है।

देर रात दो बजे लौटेगा एयरक्राफ्ट

देर रात दो बजे लौटेगा एयरक्राफ्ट

शुक्रवार को पहली फ्लाइट से करीब 400 भारतीयों को वुहान और आसपास के इलाकों से निकाला जाएगा। इसके बाद दूसरे एयरक्राफ्ट को हुबेई में भारतीयों को निकालने के लिए रवाना किया जाएगा।एयर इंडिया के प्रवक्‍ता की ओर से भी इस बात की पुष्टि की गई है। एयर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहानी ने बताया है, 'आज वुहान से कम से कम 400 भारतीयों को निकाला जाएगा। फ्लाइट दोपहर में 12 बजे टेक ऑफ करेगी और देर रात दो बजे तक लौट आएगी। विदेश मंत्रालय और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की तरफ से यात्रियों के पहुंचने के बाद बाकी इंतजाम किए जाएंगे।'

600 भारतीय लौटना चाहते हैं देश

600 भारतीय लौटना चाहते हैं देश

विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रवीश कुमार ने भी गुरुवार को रूटीन प्रेस ब्रीफिंग में पुष्टि की थी कि चीन की सरकार से भारतीयों को निकालने के लिए अनुरोध किया गया है। उन्‍होंने बताया था, 'हमने चीनी सरकार से दो एयरक्राफ्ट को ऑपरेट करने की औपचारिक अनुमति मांगी है। हमने अभी मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।' रवीश कुमार ने बताया था कि सरकार ने हुबई प्रांत में मौजूद 600 भारतीयों से संपर्क स्‍थापित किया है। वायरस चीन के वुहान से ही निकला है और अब तक 18 देशों में फैल चुका है।

दूतावास ने भारतीयों को दी जानकारी

दूतावास ने भारतीयों को दी जानकारी

गुरुवार शाम को चीन में भारतीय दूतावास की तरफ से वीचैट पर भारतीयों को मैसेज दिया गया था। इस मैसेज में कहा गया था कि शुक्रवार शाम को वुहान से नागरिकों के एयर इवैक्‍युएशन की तैयारी है। इस फ्लाइट में उन भारतीय नागरिकों को जगह दी जाएगी तो वुहान में या इसके आसपास हैं। मैसेज में यह भी कहा गया था कि हुबई प्रांत के दूसरे हिस्‍सो में भी मौजूद भारतीयों को भी निकाला जाएगा। अभी तक वायरस की वजह से 200 से ज्‍यादा लोगों की मौत चीन में हो चुकी है। 9000 से ज्‍यादा लोगों संक्रमण का शिकार हैं। भारत के केरल में भी गुरुवार को एक केस पॉजिटिव पाया गया है। वुहान में में पिछले एक हफ्ते से लॉकडाउन की स्थिति है।

14 दिनों तक अलग रहेंगे भारतीय

14 दिनों तक अलग रहेंगे भारतीय

दूतावास के मैसेज से यह साफ हो गया था कि चीन की तरफ से भारत को नागरिकों के इवैक्‍युएशन की मंजूरी दे दी गई है। दूतावास ने हुबेई में भारतीयों को आगाह किया गया है कि इवैक्‍युएशन में कुछ बदलाव भी हो सकता है और इस‍लिए सभी इसके लिए तैयार रहें। दूतावास ने इससे पहले भारतीयों से कहा था कि भारत पहुंचने के बाद वे 14 दिनों तक पूरी तरह से अलग रहने के लिए तैयार रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+