EV Buyers Relief Budget 2026: इलेक्ट्रिक वाहन खरीदारों को बजट में मिला झटका या राहत? आम जनता के लिए क्या है?
EV Buyers Relief Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 में सरकार ने ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और क्लीन फ्यूल को लेकर बड़ा दांव चला है। लंबे समय से यह सवाल उठ रहा था कि क्या इस बार बजट में EV (Electric Vehicle) खरीदारों को राहत मिलेगी या टैक्स का बोझ बढ़ेगा।
बजट के ऐलानों से साफ है कि सरकार का फोकस सीधे तौर पर EV की कीमत घटाने के बजाय बैटरी मैन्युफैक्चरिंग, सोलर पैनल और क्लीन फ्यूल को सस्ता बनाने पर है, ताकि इसका फायदा धीरे-धीरे आम उपभोक्ता तक पहुंचे।

Budget 2026 EV Impact: EV बैटरी और सोलर पैनल होंगे सस्ते
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि लिथियम-आयन बैटरी बनाने वाली मशीनों (कैपिटल गुड्स) पर मिलने वाली टैक्स छूट को अगले वित्त वर्ष तक बढ़ा दिया गया है। इतना ही नहीं, अब बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों पर भी कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी।
यह फैसला बेहद अहम है क्योंकि किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन की कुल लागत में बैटरी की हिस्सेदारी करीब 40 फीसदी तक होती है। ऐसे में बैटरी निर्माण की लागत कम होने से आने वाले समय में EV की कीमतों में कमी आने की संभावना बढ़ेगी।
Electric Vehicle Budget: सोलर ग्लास और क्रिटिकल मिनरल्स पर टैक्स छूट
सरकार ने सोलर एनर्जी सेक्टर को भी बड़ी राहत दी है। सोलर ग्लास बनाने में इस्तेमाल होने वाले 'सोडियम एंटीमोनेट' के आयात पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटा दी गई है। इससे भारत में सोलर पैनल का निर्माण सस्ता होगा और 'मेक इन इंडिया' को मजबूती मिलेगी।
इसके अलावा क्रिटिकल मिनरल्स की प्रोसेसिंग में इस्तेमाल होने वाले कैपिटल गुड्स को भी ड्यूटी फ्री किया गया है। लिथियम, कोबाल्ट और अन्य जरूरी मिनरल्स EV और बैटरी इंडस्ट्री की रीढ़ माने जाते हैं। इस कदम से भारत की सप्लाई चेन मजबूत होगी और विदेशी निर्भरता घटेगी।
Green Energy Budget India: ग्रीन एनर्जी को एक साथ बड़ा बूस्ट
Budget 2026 में सरकार ने लिथियम-आयन बैटरी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, सोलर एनर्जी और बायोगैस आधारित CNG-सभी को एक साथ राहत दी है। इससे साफ संकेत मिलता है कि सरकार पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता घटाकर क्लीन फ्यूल की ओर तेजी से बढ़ना चाहती है। बायोगैस और CNG को बढ़ावा देने से जहां प्रदूषण कम होगा, वहीं आम लोगों के लिए ईंधन का विकल्प भी सस्ता और टिकाऊ बनेगा।
आम जनता को क्या फायदा होगा?
इस बजट का असर तुरंत शोरूम की कीमतों पर दिखे, ऐसा जरूरी नहीं है। लेकिन लॉन्ग टर्म में इसके बड़े फायदे हो सकते हैं-
EV और सोलर से जुड़ी टेक्नोलॉजी की लागत घटेगी
देश में बैटरी और सोलर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा
नई नौकरियां पैदा होंगी
क्लीन एनर्जी सस्ती होने से आम आदमी को भी राहत मिलेगी
Budget 2026 में EV खरीदारों को सीधे टैक्स में बड़ी छूट भले न मिली हो, लेकिन बैटरी, सोलर और ग्रीन एनर्जी इकोसिस्टम को मजबूत करने के बड़े फैसले जरूर किए गए हैं। इसका सीधा फायदा आने वाले वर्षों में EV की कीमतों, फ्यूल कॉस्ट और पर्यावरण-तीनों पर देखने को मिल सकता है। सरकार का संदेश साफ है: ग्रीन एनर्जी ही भारत के भविष्य की राह है।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications