क्लाउड सीडिंग या मेघबीजन: सूखे से निपटने का उचित साधन

लखनऊ। जहाँ देश की एक चौथाई आबादी सूखाग्रस्त है ; बारिश के ना होने के कारण हालात बद से बदतर होते जा रहें हैं। हमारी सरकारें बेशक इस ओर कई कदम उठा रही हैं लेकिन वे हर बार नाकाफ़ी साबित हो रहे हैं।

लखनऊ-इलाहाबाद की हवा में घुला जहर, क्या करें लोग?

ऐसे में वैज्ञानिकों ने क्लाउड सीडिंग या मेघ बीजन का एक नया तरीका इजात किया है जिससे कृत्रिम वर्षा करके हम वापस अपने खेत खलिहानों को हरा भरा और फसलदार बना सकते हैं।

मेघबीजन के क्या हैं फायदे

मेघ बीजन हम ड्रोन तकनीक के माध्यम से कर सकते हैं | यह ड्रोन किसी भी इलाके के उपर सिल्वर आयोडाइड की मदद से आसमान में बर्फ के क्रिस्टल बनाता है जिससे कृत्रिम बारिश होती है | मेघ बीजन का उपयोग केवल वर्षा कराने के लिए ही नहीं किया जाता है, बल्कि इसका प्रयोग ओलावृष्टि रोकने और धुंध हटाने में भी किया जाता है।

आस्ट्रेलिया और पूर्वी यूरोप में सक्सेसफूल रहा क्लाउड सीडिंग

आस्ट्रेलिया और पूर्वी यूरोप में ओलावृष्टि काफी अधिक मात्रा में होती है, इसीलिए वहां मेघ बीजन का उपयोग काफी बड़े पैमाने पर किया जाता है। मेघ बीजन की विधि विकसित होने से पूर्व आस्ट्रेलिया और पूर्वी यूरोप में ओलावृष्टि से भारी क्षति उठानी पड़ती थी।

मेघ बीजन विज्ञान का एक अच्छा वरदान

मेघ बीजन से इन क्षेत्रों में काफी राहत मिली है। हवाई अड्डों पर छाई धुंध के कारण दुर्घटना होने की आशंका काफी बढ़ जाती है। इसलिए, मेघबीजन से हवाई अड्डों के आस-पास छाई धुंध को हटाया जा सकता है। इस प्रकार मेघ बीजन वर्तमान समय में विज्ञान का एक अच्छा वरदान है।

कैसे करते हैं कृत्रिम वर्षा

मेघ बीजन से वाष्पीकरण शीघ्रता से वर्षा की बड़ी-बड़ी बूंदों में परिवर्तित हो जाते हैं और बरस पड़ते हैं। इसके लिए बादलों में बीजकारक पदार्थों को बिखेरा और छिड़का जाता है। बीजकारक पदार्थ के रूप में प्रायः सूखी बर्फ (ठोस कार्बन डाइऑक्साइड) सिल्वर अयोडाइड और अमोनियम नाइट्रेट और यूरिया से मुक्त द्रावक प्रयोग में लाए जाते हैं। मेघ बीजन की धरती की सतह से भी किया जा सकता है और आकाश में बादलों के बीच जाकर भी किया जा सकता है।

पहले भी हुए है ऐसे प्रयोग

भारत में इसका प्रयोग 1983 में तमिलनाडू सरकार ने किया था। अनुभव बताते है कि किसी क्षेत्र में बारिश करवाने के लिए एक दिन का 18 लाख रूपये का खर्च आता है। तमिलनाडु की तर्ज पर कर्नाटक सरकार ने भी इस विधि से मेघ बीजन करके बारिश करवाई थी। कुछ स्थानों पर सिल्वर आयोडाइड की जगह कैल्शियम क्लोराईड का प्रयोग हुआ।

आसान नहीं है यह कदम

2009 में ग्रेटर मुम्बई में नगर निगम प्रशासन द्वारा किये गये इस प्रयोग में ज़रा सी चूक के कारण 48 करोड़ रूपये का नुकसान हो गया | इस प्रक्रिया को करने के लिए गहरे अनुभव की आवश्यकता है, ज़रा सी चूक भरी नुकसान कर सकती है जिस स्थान पर बारिश करवानी है वहां का भूगौलिक डाटा बड़ी सतर्कता से जमा करना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+