जाफराबाद से मौजपूर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशन बंद, यहां नहीं रुकेगी ट्रेन
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे लोगों का प्रदर्शन रविवार को उग्र हो गया। दिल्ली के जाफराबाद में दो गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसके बाद पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। वहीं तनावपूर्ण हालात को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिया है। इन मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन नहीं रुकेगी। डीएमआरसी ने एहतियातन यह कदम उठाया है ताकि किसी भी तरह का तनाव यहां ना बढ़े और लोगों की भीड़ इकट्ठा ना हो।

आपको बता दें कि जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे शनिवार आधी रात से मुस्लिम महिलाएं CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं, इसलिए इस सड़क को बंद कर दिया गया गया था, जिसके चलते मौजपुर और यमुना विहार जाने वाला रास्ता बंद हो गया और लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा है कि जाफराबाद प्रदर्शन के जवाब में वो अपने समर्थकों के साथ CAA के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में दूसरा शाहीन बाग नहीं बनने देंगे, प्रदर्शन के दौरान हुई पत्थरबाजी पर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि उनकी तरफ से कोई पथराव नहीं किया गया है,हम दिल्ली पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हैं, अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप के जाने तक हम शांति से जा रहे हैं, इस दौरान सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों से जाफराबाद और चांद बाग की सड़कें खाली करवाइए, इसके बाद हमें मत समझाइएगा।












Click it and Unblock the Notifications