कांग्रेस के साथ गठबंधन पर बोली आम आदमी पार्टी, बस अब कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार के नाम के ऐलान के एक दिन बाद आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि अब कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता गोपाल राय ने कहा ये दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची और और अब पार्टी के रोल बैक का कोई सवाल ही नहीं उठता है।

Enough is enough, No alliance and not a rollback of any of its candidates in Delhi, says AAP

बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी ने 2 मार्च को दिल्ली की 6 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया था। इसके बाद रविवार को पार्टी ने अपने आखिरी कैंडिडेट के नाम का भी ऐलान कर दिया है। पार्टी के एक सीनियर नेता ने कहा कि गठबंधन को लेकर कांग्रेस की ओर से 'गैरजिम्मेदराना' रवैये के बाद पार्टी ने सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता ने कहा कि उनकी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए लंबे वक्त इंतजार किया लेकिन उधर से विरोधी बयानों के सिवा कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

यह भी पढ़ें- गंगा यात्रा में प्रियंका ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- गरीब नहीं अमीर रखते हैं चौकीदार

इसके बाद हम लोगों ने सोचा बस अब बहुत हो गया और अगर अब कांग्रेस हमारे पास गठबंधन का प्रपोजल लेकर आती है तो भी हम दिल्ली में उनसे गठबंधन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से कोई बातचीत नहीं होना यह दर्शाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी चुनाव के लिए गंभीर नहीं है। बता दें कि दिल्ली की सात लोकसभा सीट के लिए बीजेपी और कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। दिल्ली की सभी सात सीटों के लिए 12 मई को वोटिंग होगी। फिलहाल दिल्ली की सभी सात सीटें बीजेपी के कब्जे में है।

यह भी पढ़ें- बीजद ने नौ लोकसभा, 54 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, नवीन पटनायक दो सीटों से लड़ेंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+