'ऑक्सफोर्ड की डिक्शनरी के सुंदर, लम्बे अंग्रेजी शब्द बोलने से असत्य सत्य नहीं हो जाता..."-अमित शाह का तंज
गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक (NCT Bill) पर विपक्ष की आशंकाओं को खारिज कर दिया। उन्होंने दिल्ली से सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें ये बात समझनी
गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार (07 अगस्त) को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक (NCT Bill Amendment 2023) पर चर्चा के दौरान कहा कि इस बिल का उद्देश्य दिल्ली में भ्रष्टाचार मुक्त शासन स्थापित करना है। आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि बिल का एक भी प्रावधान गलत नहीं है। उन्होंने दिल्ली की सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया। गृहमंत्री ने कहा कि उन्हें (सीएम केजरीवाल) ये समझना चाहिए दिल्ली एक पूर्ण राज्य नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि एनसीटी बिल के लिए जरिए दिल्ली में सुचारू रूप से भ्रष्टाचार मुक्त शासन की स्थापना की जाएगी।
राज्यसभा में एनसीटी बिल पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बिल का एक भी प्रावधान पहले से उपलब्ध किसी व्यवस्था में कोई परिवर्तन नहीं कर रहा है। शाह ने आम आदमी पार्टी के अलावा एनसीटी बिल के विरोध पर कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि शब्दों के आकर्षक प्रयोग से किसी असत्य बात को सत्य में परिवर्तित नहीं किया जा सकता। राज्यसभा में शाह ने कहा, "शब्दों के श्रृंगार से असत्य को सत्य नहीं बनाया जा सकता...ऑक्सफोर्ड की डिक्शनरी के सुंदर, लंबे शब्दों को बोलने से असत्य को सत्य नहीं बनाया जा सकता।"
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications