पुलवामा के त्राल में आतंकियों और सेना के बीच एनकाउंटर जारी, 4 आतंकी ढेर

पुलवामा के त्रालय में आतंकियों के साथ सेना और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर जारी है। यह एनकाउंटर त्राल के लाम गांव में हो रहा है। गांव में एक के बाद एक कई धमाकों की आवाज सुनी जा रही है। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर में एक जवान घायल हो गया है। फिलहाल इस बारे में और ज्‍यादा जानकारी का इंतजार है।

पुलवामा। पुलवामा के त्राल में आतंकियों के साथ सेना और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर जारी है। यह एनकाउंटर त्राल के लाम गांव में हो रहा है। गांव में एक के बाद एक कई धमाकों की आवाज सुनी जा रही है। इस एनकाउंटर में अब तक सेना और सुरक्षाबलों की ज्‍वाइन्‍ट टीम ने चार आतंकियों को भी मार गिराया है। पुलवामा में एनकाउंटर पुंछ में कृष्‍णा घाटी में पाकिस्‍तान की ओर से युद्धविराम तोड़े जाने के बाद हुआ है।

pulwama-encounter

सेना की राष्‍ट्रीय राइफल्‍स की टीम के अलावा जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की ओर से स्‍पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआईएसफ की ओर से लाम गांव में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन कासो लॉन्‍च किया गया था। बताया जा रहा है कि गोलीबारी की आड़ लेकर आतंकी फरार होने में कामयाब हो गए है। फिलहाल इलाके को घेर लिया गया है। माना जा रहा है कि तीन आतंकी यहां पर फंसे हो सकते हैं। दक्षिण कश्‍मीर का त्राल आतंकियों का सबसे पसंदीदा स्‍थल है। हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर बुरहान वानी यहीं का रहने वाला था। इसके अलावा जाकिर मूसा जो इस समय घाटी में सक्रिय आतंकी है, वह भी यहीं का रहने वाला है। त्राल को पाकिस्‍तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद का भी गढ़ माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+