जम्‍मू कश्‍मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर, दो आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्‍मू कश्‍मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। साउथ कश्‍मीर के शोपियां में यह एनकाउंटर जाइनापोरा इलाके में हो रहा है। बताया जा रहा है कि इलाके में चार से छह आतंकी छिपे हुए हैं और अभी तक दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। सुरक्षाबलों को यहां पर आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी और इसके बाद यहां पर कासो लॉन्‍च किया गया। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों की टीम पर फायरिंग की। इससे पहले सोमवार को भी सेंट्रल कश्‍मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। सोमवार को हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर कर दिया था।

encounter-shopian-100

गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षाबल चौकन्‍ने

गणतंत्र दिवस की तैयारियों के बीच ही पहले बडगाम और फिर शोपियां में हुए एनकाउंटर ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक शोपियां एनकाउंटर में हिजबुल का एक टॉप कमांडर भी फंसा हुआ है। सुरक्षाबलों की ओर से लगातार घाटी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं पाकिस्‍तान की सेना की ओर से रविवार को एलओसी पर सीजफायर तोड़ा गया था। पाक सेना ने जम्‍मू कश्‍मीर के राजौरी और कठुआ जिले में रविवार को फायरिंग की थी। हालांकि इस फायरिंग में किसी की भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ था। घाटी में 18 जनवरी से ही आतंकियों की ओर से उथल-पुथल जारी है। 18 जनवरी को श्रीनगर में तीन ग्रेनेड अटैक हुए थे। पहला लाल चौक पर, दूसरा शोपियां के गागरन इलाके में और तीसरा पुलवामा में एक पुलिस स्‍टेशन पर हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+