कुलगाम में सेना का आतंकियों के साथ एनकाउंटर, 5 आतंकी ढेर
नई दिल्ली। सुरक्षा कर्मियों और आतंकियों के बीच जम्मू कश्मीर में एनकाउंटर चल रहा था। यह एनकाउंटर दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केल्लम गांव मे चल रहा था। सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके को खाली करा लिया और चारो तरफ से इसे घेर लिया था। सुरक्षाकर्मियों को इस बात की जानकारी मिली थी कि इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों इलाके में गतिविधि को बढ़ा दिया। इसी दौरान एक आतंकी ने सुरक्षाकर्मियों पर गोली चला दी, जिसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार इलाके में पांच आतंकी छिपे हैं, जिन्हें जवानों ने घेर रखा है। जिसमे सुरक्षाकर्मियों ने सभी पांच आतंकियों को ढेर कर दिया।

सेना ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी कि उसने जम्मू कश्मीर में सक्रिय 450 आतंकियों को ढेर किया है और उनका ढांचा खत्म किया है। सेना के मुताबिक इन आतंकियों को पाकिस्तान से मदद मिल रही थी। सेना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 16 आतंकी कैंप्स सक्रिय हैं। ये कैंप्स पीओके और पाकिस्तान से संचालित हो रहे हैं। लेकिन आर्मी की मानें तो उसका काम और मिशन अभी पूरा नहीं हुआ है। कई आतंकी अभी तक सक्रिय हैं और सेना की ओर से इन्हें खत्म करने का काम जारी है।
र्दन आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने उधमपुर में मीडिया से बात की। उन्होंने यहां पर कहा, 'पीर पंजाल के उत्तर में आतंकियों की संख्या कहीं ज्यादा है। करीब 350 से 400 आतंकी कश्मीर घाटी में सक्रिय हैं। पीर पंजाल के दक्षिण में जो जम्मू क्षेत्र है, वहां पर करीब 50 आतंकी सक्रिय हैं।'












Click it and Unblock the Notifications