जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकियों के साथ सेना की चल रही मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर
जम्मू कश्मीर के बारामूला में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।पुलिस ने बताया कि एनकाउंटर में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है।

जम्मू कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। यह एनकाउंटर वानिगाम पायीन कीरी इलाके में चल रहा है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि पुलिस और सुरक्षाकर्मी इस एनकाउंटर में शामिल हैं।
कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि इस एनकाउंटर में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। इन आतंकियों की पहचान की जा रही है। इनके पास से आपत्तिजनक सामान, हथियार मिले हैं। मारे गए आतंकी के पास 1 एके 37 राइफल और एक पिस्तौल बरामद की गई है।
बता दें कि इससे पहले बुधवार को दो आतंकियों को सुरक्षाकर्मियों ने कुपवाड़ा जिले में एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार एनकाउंटर में दो आतंकी मारे गए हैं, इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस एनकाउटर में भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर की पुलिस ने आतंकियों को साझा ऑपरेशन में ढेर किया।
सुरक्षाबलों को गांव में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद यहां सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इसी दौरान आतंकियों ने गोली चला दी और दोनों ही तरफ से फायरिंग शुरू हो गई।
सेना के जवानों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो को मार गिराया है। साथ ही इलाके में अंदर आने और जाने के रास्ते को बंद कर दिया गया है। एडीजीपी कश्मीर ने बताया कि जो दो आतंकी मारे गए हैं, वह स्थानीय हैं। ये दोनों लश्कर से जुड़े थे।
दोनों आतंकियों की पहचान शाकिर माजिद नजर और हनान अहमद सेह के रुप में हुई है। दोनों ही आतंकियों ने बुधवार को माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की थी, लेकिन सेना ने इन्हें मार गिराया।












Click it and Unblock the Notifications