'राम पे भरोसा, किसी को नहीं छोड़ूंगा', एल्विश यादव मेनका गांधी पर करेंगे केस, सांप तस्करी इल्जाम पर फिर भड़के
Elvish Yadav Snake Venom Case news: बिग बॉस ओटीटी-2 के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद मेनका गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। एल्विश यादव ने ये बात सांप तस्करी और रेव पार्टी करने के आरोपों पर एफआईआर दर्ज होने के बाद कही है। मेनका गांधी ने बयान देते हुए कहा था कि एल्विश यादव को गिरफ्तार करना चाहिए क्योंकि वो सांप तस्करों का सरगना है।
एल्विश यादव ने रविवार (05 नवंबर) को ट्वीट करते हुए कहा है कि वो किसी को छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि, उन्हें भगवान राम पर पूरा भरोसा है।'

मेनका गांधी की ऑर्गेनाइजेशन पीपल फॉर एनिमल (PFA) ने एल्विश यादव पर सांपों की तस्करी करने और रेव पार्टी करवाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद नोएडा पुलिस ने एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने पूछताछ में एल्विश यादव का नाम लिया है। 3 नवंबर को एल्विश के खिलाफ नोएडा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।
'मैं मेनका गांधी को नहीं छोड़ूंगा...'
ई-टाइम्स से बात करते हुए एल्विश यादव ने कहा कि, 'मुझ पर मेनका गांधी जी ने आरोप लगाया था और उन्होंने मुझे सांप सप्लायर का मुखिया कहा था। मैं उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा। मैं उन्हें नहीं छोड़ूंगा। अब मैं इन सभी चीजों में सक्रिय हूं। पहले मैं सोचता था कि मैं अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता, लेकिन अब मेरी छवि प्रभावित हो रही है।'
एल्विश यादव बोले- 'मुझे भगवान पे पूरा भरोसा है...'
एल्विश यादव ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में लिखा, ''नाम के साथ बदनामी भी आती हैं, जलने वाले भी बढ़ते है और मैं हैरान नहीं होऊंगा की आने वाले टाइम में मुझपे और भी इल्जाम लगेंगे। मुझे भगवान पे पूरा भरोसा है, श्री राम जी पे भरोसा है। ये टाइम भी जल्दी बीतेगा।''
हैशटैग #shameonmanekagandhi के साथ एल्विश यादव ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा था, ''इस्कॉन पर इल्जाम लगा दो...मुझपर इल्जाम लगा दो...ऐसे मिलती है लोकसभा की टिकट।''
'जैसे इल्जाम लगाया है, वैसे ही माफी तैयार रखें मेनका गांधी'
मेनका गांधी के लगाए आरोपों पर एल्विश यादव ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा था कि, ''ऐसे पोस्ट पर बैठे, लोगों से ऐसी बातों को सुनकर हैरान हूं। जिस हिसाब से इल्जाम लगाया है मैडम (मेनका गांधी) ने, उस हिसाब की माफी भी तैयार रखें।''
बता दें कि एल्विश यादव ने अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को खारिज किया है। एल्विश यादव ने कहा है कि वो पुलिस को सपोर्ट करेंगे। उन्होंने कहा है कि अगर एक परसेंट भी उनका नाम इस चीज में आया तो वह पूरी जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications