Elvish Yadav: सलाखों के पीछे बंद एल्विश यादव को मिली बड़ी राहत, अब नोएडा पुलिस ने कहा- 'गलती हो गई थी...'

Elvish Yadav News: बिग बॉस ओटीटी-2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव के लिए राहत की खबर आई है। नोएडा रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के आरोप में जेल में बंद एल्विश यादव के ऊपर से अब नोएडा पुलिस ने NDPS (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट) एक्ट हटा दिया है।

नोएडा पुलिस ने कहा है कि एल्विश यादव पर NDPS एक्ट गलती से लग गई थी। नोएडा पुलिस ने कहा कि, 'गलती हो गई थी।' नोएडा पुलिस ने कहा कि ये एक तरह की लिपिकीय (टाइपो मिस्टेक) गलती थी। अब एल्विश पर NDPS हटा कर धारा 20 लगाई है।

Elvish Yadav NDPS

कोर्ट में नोएडा पुलिस ने कहा- 'लगानी थी कोई और धारा, लगा दी कोई और...'

धारा 20 NDPS एक्ट की धारा 22 से कम होती है। NDPS एक्ट में आरोपी की जमानत मुश्किल हो जाती है। एस्विश यादव को 20 मार्च को कोर्ट में पेश किया गया था।

उसी दौरान नोएडा पुलिस ने कोर्ट में कहा कि,'गलती से NDPS एक्ट लग गई। हमें NDPS एक्ट का सेक्शन 22 लगाना था लेकिन गलती से सेक्शन 20 लग गया था। ये एक लिपिकीय (टाइपो मिस्टेक) गलती थी।'

हालांकि गौतम बुद्ध नगर कोर्ट में हड़ताल की वजह से एल्विश यादव की जमानत पर सुनवाई टल गई थी। कोर्ट में एल्विश यादव की तरफ से उनके वकील गौरव भाटिया भी पहुंचे थे।

Elvish Yadav NDPS

एल्विश यादव के वकील बोले- फर्जी है आरोप, गलत तरीके से हुई गिरफ्तारी

एल्विश यादव के वकील प्रशांत राठी ने को कहा है कि नोएडा पुलिस ने गवाह के रूप में जांच में शामिल होने के लिए आपराधिक प्रक्रिया संहिता (CRPC) की धारा 160 के तहत पूछताछ के लिए एल्विश यादव को बुलाया था, लेकिन बाद में उन्हें ''अवैध रूप से'' हिरासत में ले लिया गया था और फिर गिरफ्तार कर लिया गया था।

वकील प्रशांत राठी ने कहा, 'नवंबर 2023 में मामला दर्ज होने के बाद से, सीआरपीसी की धारा 160 के तहत तलब किए जाने के बाद, एल्विश यादव पांच बार पूछताछ के लिए आ चुके हैं। गिरफ्तारी वाले दिन भी एल्विश यादव को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें अवैध रूप से हिरासत में लिया और गलत तरीके से गिरफ्तार किया। यादव को यह भी नहीं बताया गया कि उसे क्यों और किस अपराध के लिए गिरफ्तार किया जा रहा है, जो अपने आप में अवैध है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+