'कभी टहलते, कभी सोते, खाने में मिला...', शानो शौकत से जीने वाले एल्विश यादव की जेल में कैसे कटी पहली रात
Elvish Yadav In Jail: बिग बॉस ओटीटी के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव फिलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। नोएडा पुलिस ने 17 मार्च को एल्विश यादव को रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। एल्विश यादव के फैंस यानी 'एल्विश आर्मी' इस खबर से दुखी हैं।
अब ये रिपोर्ट सामने आई है कि शानो शौकत और लैविश लाइफ जीने वाले एल्विश यादव की जेल में पहली रात कैसे बीती है। एल्विश यादव को ग्रेटर नोएडा स्थित कासना में पड़ने वाले लुक्सर जेल में रखा गया है। लुक्सर जेल में एल्विश यादव की रविवार की रात गुजरी है।

जेल में कैसे बीती एल्विश यायदव की पहली रात?
रिपोर्ट के मुताबिक एल्विश यादव को पहले दिन लुक्सर जेल के क्वारंटाइन सेल में रखा गया था। जब भी कोई जेल में नया बंदी आता है तो उसे पहले दिन क्वारंटाइन सेल में ही रखा जाता है ताकि कोई वायरस या बीमारी अन्य कैदियों तक ना पहुंचे।
जेल अधिकारियों की मानें तो एल्विश यादव रविवार की रात जेल में सही से सो नहीं पाए थे। पहली रात वो लगातार सोते और जागते रहे। वह कभी सेल में टहलते तो कभी सोते देखे गए हैं। एल्विश यादव को पूड़ी, आलू-बैगन की सब्जी और हलवा दिया गया था।
किन-किन धाराओं में एल्विश यादव पर दर्ज हुआ केस?
एल्विश यादव पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश), 284 (जहर से संबंधित लापरवाही भरा आचरण) और 289 (जानवरों के संबंध में लापरवाही भरा आचरण) की धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
इसके अलावा एल्विश यादव पर मादक पदार्थ पर रोकथाम संबंधी NDPS एक्ट भी लगाया गया है। सूत्रों के मुताबिक एल्विश यादव ने नोएडा पुलिस के सामने जुर्म को कबूल कर लिया है। एल्विश यादव ने ये बात मान ली है कि रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications