'मेरा बेटा निर्दोष है, उसको तो...' ,एल्विश की गिरफ्तारी पर पहली बार बोले माता-पिता, बताया जेल में कैसी है हालत
Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव फिलहाल रेव पार्टी में सांपों को जहर सप्लाई करने के आरोप में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। एल्विश यादव की गिरफ्तारी पर पहली बार उसके पिता अवतार यादव और उसकी माता सुषमा यादव ने टीवी पर आकर बयान दिया है।
अवतार यादव और सुषमा यादव ने दावा किया है कि उनका बेटा एल्विश यादव पूरी तरह से निर्दोष है। एल्विश के पिता ने कहा कि उसको तो फंसाया जा रहा है। अवतार यादव ने यह भी दावा किया है कि, 'मेरा बेटा एल्विश यादव 1000 प्रतिशत निर्दोष है। वो बिल्कुल गलत नहीं है। मैं अपने बेटे के लिए बीच चौराहे पर गला कटवा सकता हूं।''

अवतार यादव और सुषमा यादव ने बताया कि, 'हम एल्विश से जेल में मिले हैं और उसकी हालत ठीक है। लेकिन देश के लोगों के आशीर्वाद की उसको जरूरत है। देखते हैं, उसको कब तक जमानत मिलती है, हमने तीन दिन से कुछ नहीं खाया है। हमारी हालत बेटे के बिना खराब है।'
मुझे अपने बच्चे की परवरिश पर गर्व है, मैं हर जन्म में उसका पिता बनना चाहूंगा, मेरे बेटे ने कुछ नहीं किया है - एल्विश के पिता
- abp न्यूज़ की एल्विश के माता-मिता से खास बातचीतhttps://t.co/smwhXURgtc@romanaisarkhan | @ElvishYadav #ElvishYadav #ElvishYadavArrested… pic.twitter.com/VpxYZ5SiNZ
— ABP News (@ABPNews) March 19, 2024
एल्विश यादव के पिता बोले- 'नोएडा पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया और गिरफ्तार कर लिया'
अवतार यादव ने कहा कि, 'नोएडा पुलिस ने नोटिस देकर बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था लेकिन एल्विश को गिरफ्तार कर लिया। मैं बार-बार कह रहा हूं कि हमारा बेटा निर्दोष है। सांप के साथ जो उसकी फोटो मीडिया में दिखाई जा रही है, वो एक म्यूजिक वीडियो के शूटिंग के दौरान की है। वो भी बिग बॉस में जाने से 6-7 महीने पहले की है।'
एल्विश के पिता ने कहा, ''मुझे अपने बच्चे की परवरिश पर गर्व है। मुझे उसपर इतना गर्व है कि मैं, हर जन्म में उसका पिता बनना चाहूंगा। मेरे बेटे ने कुछ नहीं किया है, वो ऐसा गलत काम कर ही नहीं सकता है। उसकी संगत भी खराब नहीं है।''
एल्विश के माता-पिता ने टीवी पर रोते हुए कहा, ''हम मीडिया से और देश की जनता से गुजारिश करना चाहते हैं कि वो एल्विश के बारे में कोई राय ना बनाए, जल्द ही इस मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।''












Click it and Unblock the Notifications