दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की गर्लफ्रेंड को हुआ कोरोना, बोलीं- मुझे तो बड़ा आनंद आ रहा

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की गर्लफ्रेंड को हुआ कोरोना, बोलीं- मुझे तो बड़ा आनंद आ रहा

नई दिल्ली। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) की सिंगर गर्लफ्रेंड ग्रिम्स (Grimes) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। खुद का कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बेहद खास अंदाज में उन्होंने इसकी जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर उन्होंने इस तरह से कहा है जैसे लंबे समय से उनको खुद के संक्रमित होने का इंतजार हो और अब संक्रमित होने के बाद राहत मिली हो। उन्होंने ये भी कहा कि वो बीमारी के खूब मजे ले रही हैं।

आखिर मुझे भी कोरोना संक्रमण हो ही गया

आखिर मुझे भी कोरोना संक्रमण हो ही गया

दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स एलन मस्‍क की गर्लफ्रेंड ग्रिम्‍स कनाडा की चर्चित गायिका हैं। ग्रिम्‍स ने इंस्‍टाग्राम पर लिखा है, आखिरकार मुझे कोरोना हो गया है। मैं इस बुखार के सपने आनंद ले रही हूं। काफी मजा मुझे इस बीमारी में आ रहा है। उनके इस तरह से कोरोना के बारे में जानकारी देने को लेकर यूजर्स कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।

बेटे के नाम को लेकर भी चर्चा में रही थी

बेटे के नाम को लेकर भी चर्चा में रही थी

एलन और ग्रिम्स ने 2018 में अपने रिश्ते के बारे में खुलासा किया था। ग्रिम्स ने बीते साल बच्चे को भी जन्म दिया है। ग्रिम्स और एलन ने अपने बेटे का नाम X Æ A-12 मस्क रखा है। नाम को लेकर बीते साल काफी चर्चा रही थी।सिंगर ग्रिम्स ने पिछले सप्‍ताह ही अपने एलबम का रेव एडिशन लॉन्‍च किया था। उनका ओरिजनल एलबम काफी पॉप्‍युलर हुआ था।

दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं एलन

दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं एलन

इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क इस समय दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। मस्क की नेटवर्थ 188 बिलियन यूएस डॉलर से अधिक है। उन्होंने 2017 से सबसे अमीर रहे अमेजन के जेफ बेजॉस को पीछे कर दिया है। बता दें कि एलन मस्क ने कनाडा की लेखिका जस्टिन के साथ साल 2000 में शादी रचाई थी। 2008 में एलन और जस्टिन का तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने ब्रिटिश एक्ट्रेस तालुला राइली के साथ साल 2010 में शादी रचाई थी लेकिन ये रिश्ता भी कुछ समय ही चल सका। एलन इस समय ग्रिम्स के साथ रिश्ते में हैं। एलन मस्क के पहली पत्नी जस्टिन से 6 बच्चे हैं। एलन और उनकी गर्लफ्रेंड ग्रिम्स का एक बेटा है।

ये भी पढ़ें- सु्प्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा, आप नहीं चाहते तो हम लगाएंगे नए कृषि कानूनों पर रोक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+