लोकसभा चुनाव में खुल गया 'आप' का खाता, संगरुर से 'आप' नेता भगवंत मान जीते
चंड़ीगढ़। लोकसभा चुनाव में चारों खाने चित हो चुके आम आदमी पार्टी ने अपना पहला खाता खोल दिया है। पंजाब के संगरिर में आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान को जीत हासिल हुई है। भगवत मान ने कांग्रेस के विजय इन्दर सिंगला और एसएडी के सुखदेव सिंग ढ़ीढसा को भारी मतों से हराया है।वहीं चंड़ीगढ़ सीट से भाजपा की उम्मीदवार किरण खेर ने भी भारी मतो से जीत हासिल की है। किरण खेर ने कांग्रेस के मौजूदा सांसद पवन बसंल और आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी गुल पनाग को भारी मतों से हराकर जीत हासिल की है।
चुनाव परिणाम से जुड़ी हर खबर
शुरुआती रुझान भारतीय जनता पार्टी की जीत की ओर इसारा कर रहे हैं। 13 में से 7 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है तो वहीं यूपीए + 3 सीटों पर लीड कर रहे हैं। अमृतसर से भाजपा उम्मीदवार अरुण जेटली जो आगे चल रहे हैं तो अब पीछे हो गए है। वहीं कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह काफी आगे चल रहे हैं। आपको बता दे कि पंजबा में 3 सीटों पर अभी आम आदमी पार्टी आगे चल रही है जबकि शिरोमणी अकाली दल के नेता शेर सिंह गुबाया फिरोजपुर से 36000 वोटों े आगे चल रहे है। नतीजों का इतंजार है।












Click it and Unblock the Notifications