सिब्बल का डब्बा गुल, चांदनी चौक से जीते भाजपा के हर्षवर्धन
नयी दिल्ली। दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों के रुझान आ चुके है। चांदनी चौक लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की विधायक दल के नेता डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने भारी मतों से जीत हासिल की है। हर्षवर्धन ने यहां कांग्रेस के मौजूदा सांसद और कैबिनेट मंत्री कपिल सिब्बल को भारी मतों से हराया है। हर्षवर्धन ने तरबीन 1 लाख वोटों से यहां जीत हासिल की है। उन्हें आप के प्रत्याशी आशुतोष के मुकाबले 1 लाख ज्यादा वोट मिलें, जब कि कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री और चांदनी चौक लोकसभा सीट से 2009 के विजेता कपिल सिब्बल जहां तीसरे नबंर पर रहें।
चुनाव परिणाम से जुड़ी हर खबर
कपिल सिब्बल के अलावा हर्षवर्धन का मुकाबला यहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष से था, लेकिन बाजपा के सामने ये दोनों यहां चीत हो गए। हर्षवर्धन ने चांदनी चौक से कपिल सिब्बल के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया था। चांदनी चौक सिब्बल का गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन इस बार उन्हें मूकी खानी पड़ी है। वहीं दिल्ली की बाकी के 6 सीटों पर भी भाजपा बढ़त बनाए हुए है। जल्द ही उनके जीत की खबरें भी हम आपके सामने लाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications