दिल्ली में भाजपा की बल्ले-बल्ले, 7 सीटों पर बढ़त, कांग्रेस ZERO पर आउट
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी को तेजी से बढ़त मिल रही हैं। दिल्ली की 7 सीटों का रुझान सामने आ चुका है। 7 में से 7 सीटों पर भाजपा को बढ़त मिल रही हैं।
जबकि कांग्रेस 0 सीटों पर है। नयी दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार मीनाक्षी लेखी काफी आगे चल रही है जबकि चांदनी चौक लोकसभा सीट से भाजपा के मुख्यमंत्री पद के दावेदार डॉ. हर्षवर्धन कांग्रेस के कपिल सिब्बल को काफी पीछे छोड़ आगे निकल चुके है। पश्चमी दिल्ली से भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा आगे चल रहे हैं, जबकि ईश्ट दिल्ली से कांग्रेस के संदीप दीक्षित को पीछे छोड़ महेश गिरी आगे चल रहे है। वहीं उत्तर-पूर्वी में मनोज तिवारी और उत्तर-पश्चमी में उदित राज आगे चल रहे है। दक्षिण दिल्ली से रमेश बिधूड़ी काफी आगे चल रहे है।
चुनाव परिणाम से जुड़ी हर खबर
नयी दिल्ली सीट से 2009 में चुनाव जीते कांग्रेस के अजय माकन पीछे चल रहे हैं। वहीं ईस्ट दिल्ली से भी भाजपा आगे चल रही है। वहीं नार्थ वेस्ट दिल्ली में आम आदमी पार्टी लीड कर रही हैं। जबकि कांग्रेस की स्थिति यहां पूरी तरह बिगड़ गई है। जहां 2009 में कांग्रेस के खाते में सातों सीटें आई थी वहीं लगा है कि इस बार उसे काली हाथ जाना होगा। वहीं दिल्ली से अपनी राजनीतिक शुरुआत करने वाली आम आदमी पार्टी का भी दिल्ली की जनता ने कुछ खास साथ नहीं दिया है।












Click it and Unblock the Notifications