एमपी-छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कौन होगा कांग्रेस का सीएम, ये नाम सबसे आगे

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जीत के बाद अब कांग्रेस में सीएम पद के लिए ये नाम चर्चा में हैं।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत का शंखनाद करने के साथ ही कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों के संकेत दे दिए हैं। तीनों राज्यों में भाजपा के हाथ से सत्ता छीनने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल गांधी ने बयान दिया कि अब हराया है, 2019 में भी हराएंगे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को दो तिहाई बहुमत मिला है, वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान में निर्दलियों के सहारे पार्टी ने सरकार बनाने का दावा ठोक दिया है। इस बीच उन नामों पर भी चर्चा होने लगी है, जिनके सिर सीएम का ताज सज सकता है। जानिए, तीनों राज्यों में कांग्रेस की लिस्ट में कौन-कौन से नेता हैं सीएम पद के दावेदार?

छत्तीसगढ़ में कौन होगा कांग्रेस का चेहरा?

छत्तीसगढ़ में कौन होगा कांग्रेस का चेहरा?

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने करिश्माई प्रदर्शन किया है। दो तिहाई बहुमत हासिल करते हुए कांग्रेस ने 15 साल से प्रदेश की सत्ता में कायम रमन सिंह सरकार को 15 सीटों पर ही समेट दिया है। चुनाव से पहले चर्चा थी कि मायावती और कांग्रेस मिलकर छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ेंगे, लेकिन मायावती के अजित जोगी के साथ जाने के बाद कांग्रेस अकेले ही चुनाव मैदान में उतरी। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में चार नाम सबसे आगे चल रहे हैं। हालांकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल को ही सीएम पद का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। भूपेश बघेल के अलावा टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू और चरण दास महंत का नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा में है। वहीं भूपेश बघेल का कहना है कि पार्टी नेतृत्व ही मुख्यमंत्री पद को लेकर अंतिम फैसला करेगा। माना जा रहा है कि गुरुवार तक सीएम पद को लेकर फैसला ले लिया जाएगा।

राजस्थान में गहलोत या पायलट?

राजस्थान में गहलोत या पायलट?

राजस्थान में बहुमत से महज एक सीट दूर कांग्रेस को बसपा का समर्थन मिल गया है। इसके अलावा निर्दलियों को साथ लेकर कांग्रेस राजस्थान में सरकार बनाने जा रही हैं। राजस्थान में जिन दो नामों पर सीएम पद को लेकर चर्चा है, वो हैं- सचिन पायलट और अशोक गहलोत। इनमें अशोक गहलोत का नाम सबसे आगे चल रहा है। निर्दलीय उम्मीदवार रामकेश मीणा भी गहलोत के समर्थन में उतर आए हैं। रामकेश मीणा ने कहा है कि कांग्रेस नेतृत्व आने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए गहलोत को सीएम बनाए। अशोक गहलोत इससे पहले भी राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनकी गिनती पार्टी के विशेष रणनीतिकारों में होती है। वहीं, सचिन पायलट पार्टी का युवा चेहरा हैं और उनके समर्थक पुरजोर तरीके से उन्हें सीएम बनाए जाने की मांग कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश में ये हैं सीएम पद के दावेदार

मध्य प्रदेश में ये हैं सीएम पद के दावेदार

मध्य प्रदेश में 15 साल से सत्ता में कायम भाजपा की शिवराज सरकार को हार का मुंह देखना पड़ा है। कांग्रेस ने सारे अनुमान पीछे छोड़ते हुए प्रदेश की 230 सीटों में से 114 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। बसपा और सपा के अलावा निर्दलीय विधायकों के समर्थन के साथ कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। मध्य प्रदेश में सीएम पद के लिए वरिष्ठ नेता कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के नामों पर चर्चा है। राहुल गांधी ने चुनाव से पहले कमलनाथ को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष और सिंधिया को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया था। सूत्रों की मानें तो सीएम के लिए कमलनाथ का नाम सबसे आगे चल रहा है। पार्टी नेता दिग्विजय सिंह का समर्थन भी उनके साथ है। चुनाव नतीजों के बाद खुद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने केवल कमलनाथ को ही जीत की बधाई दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+