Election Result: दिल्ली चुनाव से पहले NDA की इस राज्य में बंपर जीत, सभी सीटों पर किया कब्जा
Election Result: दिल्ली विधानसभा के लिए 5 फरवरी,2025 (बुधवार) को मतदान होना है। उससे पहले आज (सोमवार) एनडीए को आंध्र प्रदेश में बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां गुंटूर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (GMC) की स्टैंडिंग कमेटी की सभी 6 सीटों पर मतदान हुआ और सारी की सारी सीटें एनडीए के खाते में आ गई हैं।
विपक्ष के लिए यह इसलिए भी बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के कॉर्पोरेशन में सबसे ज्यादा पार्षद हैं।

Election Result: बीजेपी के एनडीए गठबंधन को आंध्र प्रदेश के कॉर्पोरेशन चुनाव में बड़ी जीत
सोमवार को हुए चुनाव में मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की सत्ताधारी टीडीपी (TDP) के पांच उम्मीदवारों को जीत मिली है, वहीं इसकी सहयोगी और उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण की जनसेना पार्टी (JSP) ने एक सीट पर कब्जी किया और इस तरह से सत्ताधारी एनडीए गठबंधन ने इस चुनाव में क्लीन स्वीप कर लिया है। इस तरह से बीजेपी गठबंधन को जीएमसी स्टैंडिंग कमेटी में जबरदस्त बहुमत हासिल हो गया है।
Election Result: स्टैंडिंग कमेटी की सभी 6 सीटों पर एनडीए ने किया कब्जा
6 सदस्यीय कमेटी के लिए कुल 12 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से 6 मुख्य विपक्षी वाईएसआरसीपी के थे। चुनाव में सभी 56 योग्य मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जो अपनी पसंद के 6 उम्मीदवारों को चुन सकते थे।
Election Result: एनडीए के इन 6 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत
गुंटूर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन काउंसिल के लिए सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक चुनाव करवाए गए। मतदान के बाद उम्मीदवारों की मौजूदगी में ही वोटों की गिनती करवाई गई।
स्थायी समिति के 6 नव निर्वाचित सदस्य हैं -
- 1) एरंती वरप्रसाद
- 2) दसारी लक्ष्मी दुर्गा
- 3) शेख मीरावली
- 4) नुकावरपु बालाजी
- 5) कोम्मिनेनी कोटेश्वर राव
- 6) मुप्पावरपु भारती
Election Result: दिल्ली चुनाव में बीजेपी के लिए चंद्रबाबू नायडू ने भी किया है प्रचार
बता दें कि आंध्र प्रदेश में अभी चंद्रबाबू नायडू की अगुवाई वाली एनडीए की सरकार है, जिसमें टीडीपी के अलावा बीजेपी और जनसेना पार्टी भी शामिल है। आंध्र प्रदेश विधानसभा का चुनाव 2024 में लोकसभा चुनावों के साथ ही हुआ था, जिसमें टीडीपी की अगुवाई में एनडीए को शानदार जीत मिली थी और सत्ताधारी वाईएसआरसीपी पांच साल बाद सत्ता से बुरी तरह से बेदखल हो गई थी।
अभी केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में भाजपा को अपने दम पर पूर्ण बहुमत नहीं है और यह मूल रूप से टीडीपी और बिहार में सत्ताधारी नीतीश कुमार की जेडीयू के समर्थन के ही बदौलत ही चल रही है। दिल्ली चुनाव में बीजेपी ने जेडीयू और एलजेपी (रामविलास पासवान) के लिए भी एक-एक सीट छोड़ी है और भाजपा के लिए खुद चंद्रबाबू नायडू भी प्रचार कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications