Election Result: फडणवीस का शिवसेना पर तंज, उनकी लड़ाई हमसे नहीं नोटा से हुई

Election Result: फडणवीस का शिवसेना पर तंज, उनकी लड़ाई हमसे नहीं नोटा से हुई

नई दिल्ली, 11 मार्च: चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद राज्य में पार्टी के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना को निशाने पर लिया है। फडणवीस ने कहा कि शिवसेना और एनसीपी गोवा में हमें मुकाबला देने की बात कर रहे थे लेकिन उनका संघर्ष नोटा से ज्यादा वोट पाने का दिखा। उन्होंने कहा कि अब मुंबई में निगम के चुनावों में भी वो शिवसेना और एनसीपी को हराने का काम करेंगे। उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत पर उन्होंने कहा कि यूपी सिर्फ एक झांकी है, महाराष्ट्र अभी आना बाकी है।

 goa election

Recommended Video

      Election Result 2022: Devendra Fadnavis का Shiv Sena पर हमला, बोले लड़ाई हुई नोटा से |वनइंडिया हिंदी

      उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में भाजपा की जीत पर मुंबई में भाजपा की जीत पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और भाजपा के गोवा प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को पार्टी दफ्तर में जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सेना का मतलब 'बीजेपी सेना' है ना कि शिवसेना। शिवसेना की लड़ाई नोटा से रही है ना कि बीजेपी से। गोवा में एनसीपी और शिवसेना के वोट नोटा से भी कम हैं। वो प्रमोद को हराने की बात कर रहे थे लेकिन खुद ही हार गए।

      फडणवीस ने आगे कहा, अब लड़ाई मुंबई में होगी, यहां नगर निगम चुनाव में अब भाजपा अपना दम दिखाएगी। इस चुनाव में हम ये भी कहेंगे कि किसी पार्टी के खिलाफ भाजपा नहीं होगी, हम रिश्वत और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे।

      फडणवीस से इस दौरान महाराष्ट्र से आकर यूपी और दूसरे राज्यों में काम करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमारे जो कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश गए, मैं उनका अभिनंदन करता हूं। इन लोगों ने यूपी में जाकर महाराष्ट्र की शान बढ़ाई और सपा का सूपड़ा साफ किया। बता दें कि मणिपुर, गोवा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करते हुए भाजपा इन राज्यों में अपनी सरकार फिर से बनाने में कामयाब हुई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+