दक्षिण के सितारे नागार्जुन भी शामिल होंगे भाजपा में

Election Effect: Now South superstar Nagarjuna to meet Narendra Modi
अहमदाबाद। भले ही टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा में कलह हो, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि पूरे देश में भाजपा के पक्ष में माहौल बन चुका है। जी हां, तेलुगू फिल्‍म स्‍टार पवन कल्‍याण के भाजपा को समर्थन के बाद अब लोकप्रिय अभिनेता नागार्जुन भी नरेंद्र मोदी से हाथ मिला सकते हैं। नागार्जुन आज मोदी से मिलने के लिए अहमदाबाद स्थित उनके आवास पर जा रहे हैं।

अभी हाल में मोदी से मुलाकात करने वाले अभिनेता पवन कल्‍याण ने कहा था कि वह कांग्रेस को सत्‍ता से हटाने के लिए किसी का भी समर्थन कर सकते हैं। उम्‍मीद की जा रही है कि लोकप्रिय अभिनेताओं के भाजपा में आने से पार्टी का जनाधार आंध्र प्रदेश में बढ़ सकता है।

हालांकि पवन कल्‍याण ने बड़े भाई एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री चिरंजीवी ने मोदी से कल्‍याण की मुलाकात पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि मोदी ने अभी गुजरात दंगों के बाद माफी नहीं मांगी हैं। इसलिए कल्‍याण का मोदी से मिलना सही नहीं है। पवन कल्‍याण जन सेना पार्टी चलाते हैं, कहा जा रहा है कि कल्‍याण की पार्टी चुनाव से पहले भाजपा से गठबंधन कर सकती हैं।

वैसे पवन कल्‍याण ने चिरंजीवी से मतभेद होने की बात से इनकार किया है, उनका कहना है कि हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+