राहुल गांधी के झूठ पर चुनाव आयोग की टेढ़ी नजर

Rahul Gandhi
इंदौर। मुजफ्फरनगर दंगों के बाद पाकिस्‍तानी आईएसआई के द्वारा भारतीय मुस्लिमों से संपर्क किये जाने के झूठ पर राहुल गांधी बुरी तरफ फंस गये हैं। खास बात यह है कि अब उनके खिलाफ चुनाव आयोग की नजरें भी टेढ़ी हो गई हैं। यानी अगर आयोग सख्‍त हुआ तो एमपी विधानसभा चुनावों के दौरान राहुल के आगे के भाषणों पर रोक लगायी जा सकती है।

असल में इंदौर में रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ितों से अब आईएसआई संपर्क कर रहा है। इस पर खुफिया विभाग ने सरकार को एक रिपोर्ट भेजी और कहा कि ऐसी कोई सूचना खुफिया विभाग के पास नहीं है। उसी के तुरंत बाद भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करा दी। भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की और उन पर दंगे भड़काने का आरोप लगाया।

भाजपा ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया है। तोमर ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत कर कहा था कि राहुल गाधी ने इंदौर में अपने भाषण से धार्मिक समुदायों के बीच घृणा की भावना उत्पन्न करने की कोशिश की है। इसके साथ ही उन्होंने जनता के बीच भ्रम फैलाया हैं और आचार संहिता का उल्लंघन किया है। भाजपा की शिकायत पर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयदीप गोविंद ने इस मुद्दे पर इंदौर के जिला निर्वाचन अधिकारी से रपट मांगी थी। सूत्रों का कहना है कि जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश त्रिपाठी ने अपनी रपट राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेज दी और गोविंद ने इसे निर्वाचन आयोग को भेज दिया है।

खबर है कि इंदौर जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपनी रपट के साथ राहुल गांधी के भाषण की सीडी भी भेजी है। अब देखना यह है कि राष्‍ट्रीय चुनाव आयोग राहुल पर क्‍या फैसला लेता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+