रामदेव के योग शिविर की वीडियो रिकॉर्डिंग करायेगा चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने कहा है कि अगर शिविर में कोई राजनीतिक व्यक्ति आता है तो इसके लिए किसी भी तरह की ओपिनिंग या क्लोजिंग सेरेमनी नहीं होगी और न ही किसी प्रकार की चुनाव प्रचार सामग्री बांटी जाएगी। अगर ऐसा होता है तो उनके शिविर का खर्च चुनाव प्रचार में जोड़ दिया जाएगा और आचार संहिता के उल्लंघन में उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह ध्यान देने योग्य है कि आज रामदेव के एक योग शिविर की शुरूआत दिल्ली में हो रही है।
छत्तीसगढ़ में किये गये योग शिविर में भाजपा का प्रचार करने पर कांग्रेस और अन्य दलों ने शिकायत की थी।












Click it and Unblock the Notifications