घूस लेने वाले बयान पर चुनाव आयोग ने केजरीवाल को नोटिस थमाया
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद के विवादित बयान पर एक बार फिर से चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस थमा दिया है। केजरीवाल ने एक चुनावी सभा में कहा था कि बीजेपी-कांग्रेस से पैसे लेकर आम आदमी पार्टी को वोट दें। केजरीवाल के इस बयान के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी।

चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल को उनके बयान पर नोटिस थमाते हुए उन्हें इसका जवाब 22 जनवरी को शाम 6 बजे तक देने को कहा है। केजरीवाल ने उत्तम नगर की रैली में भाषण के दौरान कहा था कि अगर भाजपा और कांग्रेस वाले आपको पैसा देने आये तो मना मत करना। उनसे पैसे ले लेना लेकिन वोट आम आदमी पार्टी को ही देना।
केजरीवाल यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस और भाजपा वाले पैसे देने नहीं आये तो उनके दफ्तर जाकर उनसे पैसे मांगना। वहीं भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने केजरीवाल पर चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications