रैलियों, जुलूसों पर पाबंदी खत्म होगी या बढ़ेगी? चुनाव आयोग की अहम बैठक कल
नई दिल्ली, 21 जनवरी: पांच राज्यों में हो रहे चुनाव के मद्देनजर इलेक्शन कमीशन शनिवार को अहम बैठक करेगा। इस बैठक में आयोग को रैलियों, जुलूसों आदि पर प्रतिबंध को लेकर फैसला लेना है। दरअसल चुनाव आयोग ने पांचों चुनावी राज्यों में रोड शो, रैली, जनसभा आदि पर कोरोना संक्रमण की वजह से 22 जनवरी तक रोक लगा रखी है। ऐसे में कल ये समयसीमा खत्म हो जाएगी। चुनाव आयोग कल दोपहर साढ़े बारह बजे होने वाली बैठक में चुनावी रैलियों, जुलूसों और रोड शो पर लगी पाबंदियों को बढ़ाने या खत्म करने पर फैसला लेगा।बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव और चुनाव वाले राज्यों के स्वास्थ्य सचिव भी शामिल रहेंगे।

चुनाव आयोग ने 8 जनवरी को जब उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर, उत्तरांखड और पंजाब में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। आयोग ने कोरोना का हवाला देते हुए तारीखों के ऐलान के साथ ही रैलियों और जनसभाओं पर 15 जनवरी तक के लिए पाबंदी लगा दी थी। इस पाबंदी को 15 जनवरी को एक हफ्ते 22 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया। अब 22 जनवरी को चुनाव आयोग एक फिर बैठक कर चुनावी रैलियों पर प्रतिबंध को लेकर फैसला लेगा। कोरोना वायरस संक्रमण के बीच ये चुनाव हो रहा है। ऐसे में आयोग ने कई एतियाती कदम मतदान के लिए उठाए हैं।
10 फरवरी से 7 मार्च के बीच होगी वोटिंग
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच इन राज्यों में मतदान होना है। गोवा, पंजाब और उत्तराखंड में एक ही चरण में चुनाव होने हैं। मणिपुर में दो चरण में वोटिंग होगी। वहीं उत्तर प्रदेश में सात चरण में विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग संपन्न होगी। 10 मार्च को एक साथ पांचों राज्यों में वोटों गिनती होगी और नतीजों का ऐलान किया जाएगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भाजपा की सरकार है। वहीं पंजाब में कांग्रेस की सरकार है।












Click it and Unblock the Notifications