'मोदी जी की सेना' वाले बयान पर घिरे CM योगी आदित्यनाथ, EC ने 5 अप्रैल तक मांगा जवाब

'मोदी जी की सेना' वाले बयान पर EC ने सीएम योगी से मांगा 5 अप्रैल तक जवाब

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019(Lok Sabha elections 2019) में बयानबाजी का दौर कोई नई बात नहीं है, लेकिन चुनाव आयोग(Election Commission) हर बयान को बारीकी से देख रहा है। आचार संहिता के उल्लधंन को लेकर चुनाव आयोग सख्त है। चुनाव आयोग से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नोटिस भेजा है।

 Election Commission issues notice to Yogi Adityanath over his Modi ki sena remarks

चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को नोटिस भेजकर 5 अप्रैल तक जवाब देने को कहा है। आयोग ने सीएम योगी को 'मोदी जी की सेना' वाले बयान पर नोटिस जारी किया है। आयोग ने योगी आदित्‍यनाथ को इस नोटिस का जवाब 5 अप्रैल शाम 5:00 बजे तक देने का आदेश दिया है।

आपको बता दें कि गाज़ियाबाद में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय सेना को 'मोदीजी की सेना' कहकर संबोधित किया। जिसके बाद विपक्षी दलों ने योगी पर निशाना साधा और इस मामले पर आयोग ने गाजियाबाद के डीएम से रिपोर्ट मांगी थी।

हालांकि ये नोटिस चुनाव आचार संहिता के तहत नहीं दिया गया है। चुनाव आयोग ने दिशा-निर्देश के मद्देनजर ये नोटिस जोरी कर जवाब मांगा है। इससे पहले चुनाव आयोग से सेना की तस्वीर को लेकर भी भारतीय जनता पार्टी को फटकार लगाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+