#kolkataviolence: ममता के साथ मायावती, बोलीं- हिंसा के लिए BJP ही जिम्मेदार, दवाब में है EC

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) के रोड शो के दौरान भड़की हिंसा के बाद चुनाव आयोग द्वारा राज्य में 16 मई की रात को ही चुनाव प्रचार रोकने के फैसले पर विपक्ष ने सवाल खड़े कर दिए हैं, बसपा प्रमुख मायावती बंगाल विवाद पर ममता बनर्जी के साथ आ गई हैं, उन्होंने कहा कि ये साफ है कि पीएम मोदी, अमित शाह और बाकी नेता ममता बनर्जी पर हमला कर रहे हैं, उनका हमला पहले से प्लानड है, ये बहुत है खतरनाक है और देश के पीएम मोदी को ऐसा शोभा नहीं देता, इसमें कोई शक नहीं कि बंगाल में हुई हिंसा के लिए भाजपा ही जिम्मेदार है।

बंगाल विवाद पर ममता के साथ मायावती

माया ने कहा कि चुनाव आयोग दबाव भी पीएम मोदी के दवाब में काम कर रहा है, ये पूरी तरह से अनुचित है, आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि आज लोकतंत्र के इतिहास का ''काला दिन'' है क्योंकि आयोग ने प्रक्रिया का पालन नहीं करते हुए सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) को रैलियों की इजाजत दी है, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस बारे में ट्वीट के जरिए चुनाव आयोग पर निशाना साधा था।

पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की दो रैली

आपको बता दें कि आज पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की दो रैली है, और चुनाव आयोग ने इन रैलियों के बाद ही रात दस बजे से राज्य में प्रचार बंद करने का फैसला किया है, पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में कुल 9 सीटों पर मतदान होने है।

ममता बनर्जी ने लगाए मोदी-शाह पर संगीन आरोप

ममता बनर्जी ने लगाए मोदी-शाह पर संगीन आरोप

इस बारे में ममता बनर्जी ने कल रात प्रेस वार्ता भी की थी और भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा था, उन्होंने कहा कि भाजपा के निर्देश पर चुनाव आयोग ने ये फैसला लिया है। ये फैसला चुनाव आयोग का नहीं बल्कि मोदी ने लिया है, अमित शाह के इशारे पर ये फैसला लिया गया है।

आज वाराणसी में होंगे माया और अखिलेश

आज वाराणसी में होंगे माया और अखिलेश

वैसे आपको बता दें कि 19 मई को होने वाले आखिरी चरण के मतदान में वाराणसी में भी वोट डाले जाएंगे, इससे पहले आज बसपा प्रमुख मायावती और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव वाराणसी में आज रैलियों को संबोधित करेंगे, वाराणसी से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं, बुधवार को ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी वाराणसी में रोड शो किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+